You are here
Home > Jharkhand > दिव्यांगों,प्रवासी मजदूरों को स्वालंबी बनाने के लिए हॉली फैमिली सेवा सदन चला रही अभियान

दिव्यांगों,प्रवासी मजदूरों को स्वालंबी बनाने के लिए हॉली फैमिली सेवा सदन चला रही अभियान

  • वाराणसी की जन विकास समिति कर रही भरपूर सहयोग

कोडरमा। वैश्विक महामारी कोरोना से भारत समेत पुरी दुनिया जंग लड़ रही है। कोरोना संक्रमण से झारखंड भी अछूता नही है। कोडरमा जिला में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। दूसरे राज्यो से प्रवासी श्रमिकों के आना लगातार जारी है,जो सरकार व प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। संस्था सेवा सदन होली फैमिली हॉस्पिटल कोडरमा ने सहयोग की भावना के साथ समस्त जिला में कोविड-19 पर कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने के लिए अपना लक्ष्य तैयार किया है। सेवासदन होली फैमिली हॉस्पिटल को वाराणसी के संस्था जन विकास समिति का भी सहयोग मिला है। जन विकास समिति दिव्यांग बच्चों का सहयोग सालों से होली फैमिली हॉस्पिटल में करते रही है। सेवासदन होली फैमिली और कोडरमा जिला के दिव्यांग लोगों को स्वालंबी बनाने के लिए कृत संकल्पित है। लेकिन कोविड-19 के महामारी में अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला के सैकड़ों दिव्यांगो को सूखा राशन, माश्क, सैनिटाइजर वितरण करने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही जिला के विभिन्न प्रखंडों के जंगली क्षेत्र में लोगों के बीच प्रतिदिन कमाने वाले लोगों के बीच भी सूखा राशन मुहैया कराने का कार्य संस्था सेवा सदन होली फैमिली हॉस्पिटल के जरिये कर रही है। इसके साथ साथ संस्था मरकच्चो प्रखंड के नावाडीह, मरकच्चो दक्षिणी, चंदवारा के भोंडो,आरागारो पंचायत में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रही है। मौके पर संस्था के संयोजिका सिस्टर लीला जोश,सुनील कुमार दास, रामनंदन सिंह, फ्रांसिस मुरमुर, वरुण कुमार, दिलीप कुमार पांडे, जय मंगल शाही,सुमन तिग्गा आदि मौजूद थे।

Top