You are here
Home > Jharkhand > जिलेभर में धूमधाम और शान से लहरा तिरंगा,मनाई गई 74 वीं स्वतंत्रता दिवस

जिलेभर में धूमधाम और शान से लहरा तिरंगा,मनाई गई 74 वीं स्वतंत्रता दिवस

कोडरमा। जिलेभर में 74 वीं स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। सार्वजनिक व निजी/सरकारी संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर झंडोतोलन किया गया। कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य झंडोतोलन बाघीटाँड़ स्टेडियम में किया गया। जहां डीसी रमेश घोलप ने झंडे को सलामी दी। वही कोडरमा पुलिस द्वारा आकर्षक परेड किया गया। डीसी रमेश घोलप ने परेड का निरीक्षण किया, जबकि एसपी डॉ एहतेशाम बकारीब भी मौजूद थे। मुख्य कार्यक्रम में कोविड -19 कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, पुलिसकर्मीयो को सम्मानित किया गया। जिला समाहरणालय समेत विभिन्न कार्यालय में भी झंडा फहराया गया। इस मौके पर जिले भर के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Top