You are here
Home > Jharkhand > कोडरमा आजसू छात्र संघ का 10 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन,जिलास्तर पर बनी मंडली संघ का करेगी विस्तार

कोडरमा आजसू छात्र संघ का 10 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन,जिलास्तर पर बनी मंडली संघ का करेगी विस्तार

आजसू छात्र संघ की कोडरमा जिला संयोजक मंडली गठित की गई। कमिटी गठन में मुख्य अतिथि कोडरमा जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी एवं विशिष्ट अतिथि कोडरमा जिला प्रभारी सह विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो, कोडरमा उपप्रमुख बृजनन्दन यादव,केंद्रीय सदस्य अजित वर्णवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी सहित विश्वविद्यालय कमिटी के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार व संचालन जितेंद्र मेहता ने किया। संयोजक मण्डली गठन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो, छात्र संघ के केंद्रीय नेतृत्व, गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार कोडरमा जिले के सभी प्रखंड में कमिटी गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीत से आदर्श राजनीत की बुनियाद है। उन्होंने कमिटी में शामिल पदाधिकारियों को अनुशासन, अधिकार और कर्तव्य से अवगत कराते हुए छात्र हित और संगठन हित में सेवारत रहने को कहा।

बैठक में मनोनीत संयोजक मण्डली के सदस्य :
1.दीपक कुमार,2.जितेंद्र मेहता,3 दीपक पांडेय,4 बृजबिहारी पांडेय,5 सन्नी प्रजापति,6 नीरज वर्णवाल,7 आदर्श कुमार,8 रोहित कुमार,9 अमन कुमार,10 पवन राणा के नाम शामिल हैै।


मौके पर विभावि वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो,सचिव सुबिन तिवारी,उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज,करन महतो,नगर अध्यक्ष मनोज महतो, राजू गिरी, खेमलाल महतो, अजय आस्था,परितोष चटर्जी, कृष्णा कुमार , विजय शाव, मनोज कुमार दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Top