You are here
Home > Jharkhand > राष्ट्रीय संपत्ति बेच,झूठी राष्ट्रवादी सरकार होने का ढोंग रच रही भाजपा-जनार्दन प्रसाद

राष्ट्रीय संपत्ति बेच,झूठी राष्ट्रवादी सरकार होने का ढोंग रच रही भाजपा-जनार्दन प्रसाद

जयनगर में भाकपा माले का कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित

जयनगर । भाकपा माले ने सीएए-एनपीआर एवं एनआरसी को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया। अध्यक्षता जिला सचिव मोहन दत्ता एवं संचालन जयनगर प्रखंड सचिव अशोक यादव ने किया। कन्वेंशन में मुख्य रूप से राज्य सचिव कामरेड जनार्दन प्रसाद एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य वासुदेव यादव उपस्थित थे। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा की सीएए,एनपीआर और एनआरसी कानून बनाने से देश के नागरिकों के अंदर अपने ही देश के लोगों से नागरिक होने का प्रमाण मांगा जाएगा। इस कानून से देश में अफरा तफरी का माहौल पैदा होगा। जिस तरह से भाजपा के मोदी सरकार ने नोटबंदी कानून लाकर गरीब दबे कुचले लोगों को बैंकों के लाइनों में लगवा कर तबाह करवाया और उन्होंने लोगों को दुहाई दिया की नोटबंदी लागू होने से काला धन आएगा, भ्रष्टाचार मिटेगा, आतंकवाद कम होगा। लेकिन उसका उल्टा प्रभाव पड़ा और काला धन को लोगों ने सफेद किया। काला धन वाले एक भी नोटबंदी के समय लाइनों में नहीं खड़े हुए। नोटबंदी लाकर चंद पूंजीपतियों को लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में विकास, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर भाजपा सरकार सत्ता में आई। लेकिन ये उल्टा काम कर रही है,लोगों को दिग्भ्रमित करके काला कानून लाकर देश में अफरा-तफरी का माहौल बनाने का काम किया जा रहा है। मोदी सरकार ना विकास पर बात करती है ना बेरोजगारी पर। लोगों का ध्यान विकास की ओर ना जाए इसीलिए काला कानून लाकर लोगों को बुझाने का काम कर रही है। चंद पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए देश के राष्ट्रीय संपत्ति बीएसएनल, एलआईसी,हिंदुस्तान पैट्रोलियम जैसे बड़े-बड़े कंपनियों को बेचने का काम कर रही है। राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है और झूठा राष्ट्रभक्ति का ढोंग रच रही है। कार्यकर्ताओं को गांव में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए। इस कानून का पूरजोरदार विरोध किया जाए। कार्यकर्ता कन्वेंशन को पूर्व जिला परिषद सदस्य वासुदेव यादव,कोडरमा प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा,मरकच्चो प्रखंड सचिव अशोक यादव,डोमचांच प्रखंड सचिव राजेंद्र मेहता, मुन्ना यादव,राजेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव,जिला कमेटी सदस्य असगर अंसारी, शंभू नाथ वर्मा,विनोद पांडे, मोहम्मद इब्राहिम,नागेश्वर प्रसाद ,शंभू पासवान, नीलम शाहाबादी ने संबोधित किया। मौके पर बबीता देवी,वीणा देवी, रामचंद्र साव, देव शरण यादव, महेश सोनी, राजेंद्र दास,राजेंद्र प्रसाद यादव, बलदेव महतो, अजय यादव, लक्ष्मण राणा,चांद अख्तर,रामचंद्र शर्मा,सफदर अंसारी, अनवर अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Top