You are here
Home > Jharkhand > महामारी में सरकार दवा और ऑक्सीजन मुहैया कराने में रहीं असफल – कॉमरेड केडी सिंह

महामारी में सरकार दवा और ऑक्सीजन मुहैया कराने में रहीं असफल – कॉमरेड केडी सिंह

सीपीआई जिला परिषद की बैठक सम्पन्न, राजनीतिक सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा

कोडरमा।। भाकपा जिला परिषद, कोडरमा की बैठक शनिवार को कांको पंचायत भवन में हुई। अध्यक्षता पुरुषोत्तम यादव ने की। बैठक में विगत कार्यक्रमों का कार्यरिपोर्ट जिला मंत्री प्रकाश रजक ने पेश किया,जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य कॉमरेड केडी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देश आज संकट के दौर से गुजर रहा है एवं कोरोना महामारी से देश के लाखों लोग मौत के शिकार हो गए। सरकार दवा और ऑक्सीजन मुहैया कराने में असफल रही। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री जिम्मेवार रहे हैं। दूसरा संकट केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है,वहीं महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल डीजल,सरसों तेल का दाम लगातार बढ़ गया है। सरकार नौजवानों को रोजगार देने के बदले आंदोलन करने पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बोलने की आजादी पर जंजीरे लगाई जा रही है। 8 माह से देश में तीन कृषि काले कानून के खिलाफ लाखों किसान संघर्ष कर रहे हैं। हजारों लोगों ने शहादत दिया लेकिन सरकार किसानों की मांग नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि किसान देश के मेरुदंड है किसान टूटेंगे तो देश टूटेगा। उन्होंने हेमन्त सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

जिला मंत्री प्रकाश रजक, जिप सदस्य महादेव राम, पुरुषोत्तम यादव,उपप्रमुख वीरेंद्र यादव, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, अंचल मंत्री प्रदीप रजक,काली सिंह,रामेश्वर चौधरी, महिला नेत्री सोनिया देवी, सरिता रानी ने भी संबोधित किया। बैठक में दशरथ पासवान, किशोर चौधरी,हरि पासवान,महेश प्रसाद सिंह, लक्ष्मण सिंह,कामेश्वर पंडित, रामेश्वर यादव, रंजीत भारती, रामचंद्र यादव, बस मतिया देवी, गीता देवी, बलवा देवी,छोटे लाल यादव,त्रिलोकी महतो,ब्रह्मदेव राणा,कैलाश रजक आदि लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन ब्रह्मदेव राणा ने किया।

Top