You are here
Home > Jharkhand > परिजनों से मिले पूर्व विधायक जानकी यादव, बंधाया ढांढस

परिजनों से मिले पूर्व विधायक जानकी यादव, बंधाया ढांढस

कोडरमा। जिला मुख्यालय स्थित गिरिडीह रोड निवासी दिवंगत बसंत यादव के असामयिक निधन के बाद पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना जताया। उन्होंने स्व. बसंत यादव के परिजनों को ढांढस बंधाया, साथ ही ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। बरकट्ठा के पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि स्व. बसंत यादव लोगों के दुख सुख में सदैव साथ देते थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन से समाज को क्षति हुई है। इस दौरान महेंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, बिनोद यादव समेत अन्य परिजन मौजूद थे। इधर बातचीत में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि कोरोना कार्यकाल में लोगों की आर्थिक गतिविधियां बुरी प्रभावित हुई हैं। लोगों को काम नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद बड़े वाहन के मालिकों को फिनांस कम्पनियों के द्वारा तंग किया जा रहा है और दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा ज्ञात हुआ है कि दबाव के कारण आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं और इस तरह के मामलों में जांच कर दबाव बनाने वाली कंपनी पर कार्यवायी होनी चाहिए ताकि आगे से ऐसी घटनाओं पर रोक लगे।

Top