You are here
Home > Jharkhand > आजसू छात्र नेता श्रीकांत यादव की पहली पुण्यतिथि मनी,लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

आजसू छात्र नेता श्रीकांत यादव की पहली पुण्यतिथि मनी,लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

स्व श्रीकांत यादव का स्मरण सालों तक किया जाए, इसके लिए पार्टी स्तर से कार्य हो रहा-आजसू

कोडरमा।।

आजसू छात्र नेता स्व श्रीकांत यादव की पहली बरसी पर जिलेभर में लोगों ने उनकी तश्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व श्रीकांत यादव के पैतृक गांव डुमरी में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए पूर्व में घोषित डुमरी में श्रद्धांजलि सभा को बीते शाम स्थगित कर दिया गया था। उनके गांव डुमरी में परिवार व आसपास के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व श्रीकांत यादव की पत्नी जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी समेत परिवार के लोगों ने नम आंखों से तश्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं छात्र नेता रहे श्रीकांत यादव को छात्र संगठन एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके समर्थक व मित्रो व राजनीति क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने अपने अपने स्तर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

आजसू पार्टी के नेताओं ने याद किया

आजसू पार्टी के कोडरमा नगर पंचायत स्थित जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह नगर पंचायत,डोमचांच अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने किया। मौके पर केंद्रीय कार्ययसमिति सदस्य अजित बर्णवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। आजसू पार्टी की ओर से स्व श्रीकांत यादव की पहली पुण्यतिथि पर तश्वीर पर माल्यार्पण एव 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। पार्टी नेताओं ने कहा कि कोडरमा में आजसू छात्र संगठन में ऐतिहासिक कार्य करने के लिए श्रीकांत यादव को हमेशा याद किया जाएगा। पार्टी नेताओ ने कहा कि पार्टी ने जिस भी जिम्मेवारी को उनके कंधों पर सौंपा,उसे मुकाम तक पहुंचाने में श्रीकांत यादव ने कड़ी मेहनत किया। कम उम्र में ही वो आम जनमानस के दिलो में बस गए। उनका लक्ष्य विधानसभा चुनाव लड़ना था, जिसकी व्यापक तैयारी में जुटे थे। लेकिन उनका जिंदगी का डोर छूट गया। पार्टी के जुझारू साथी को सालों सालों तक याद रखा जाए,इसके लिए कार्य कर रही है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, प्रकाश कुमार, अम्बुज मोहन, महेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

Top