You are here
Home > Jharkhand > फरहा फातमी बनीं पासावा की प्रदेश संयुक्त सचिव,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनीत

फरहा फातमी बनीं पासावा की प्रदेश संयुक्त सचिव,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनीत

कोडरमा।। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने झारखंड राज्य में संगठन के विस्तार के मद्देनजर हज़ारीबाग जिला के फहीमा एकेडमी सीबीएसई प्लस-टू (मान्यता प्राप्त) स्कूल प्रबंधक पगमिल निवासी फरहा फातमी को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड का प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। जिला एवं राज्य में एसोसिएशन और विद्यालय संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पासावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन में ऊर्जा के साथ गतिविधियों को तेज करने के उदेश्य से उक्त मनोनयन किया है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे की अनुशंसा पर बनाया गया,उन्हें प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष ने फ़ातिमी का एसोसिएशन में स्वागत किया। साथ ही,संगठन विस्तार में अहम भूमिका अदा करने की आशा व्यक्त की।

प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन ने कहा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य में संचालित संगठन पासावा के विस्तार हेतु एक उचित निर्णय लिया है इससे संगठन को जिला हज़ारीबाग के साथ- साथ राज्य में और भी मजबूती मिलेगी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए संयुक्त सचिव मनोनीत होने पर फरहा फातमी जी को हार्दिक बधाई देते हुए स्वागत किया। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस हैदर, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रदेश महासचिव नीरज सहाय, प्रदेश महासचिव सर्वेश दुबे,प्रदेश महासचिव अनिल कुमार,प्रदेश संयुक्त सचिव मुमताज आलम एवं राज्य के कई जिला पदाधिकारी कोडरमा जिला अध्यक्ष डॉ बी एन बी वर्णवाल, देवघर जिला अध्यक्ष जया वर्मा, बोकारो विद्या गौतम,जमशेदपुर हुजैफा आलम के साथ-साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हार्दिक बधाई दिया ।

Top