You are here
Home > Koderma > पेरिस एफिल टॉवर का लुत्फ़ उठाइये बेलाटांड झुमरीतिलैया में

पेरिस एफिल टॉवर का लुत्फ़ उठाइये बेलाटांड झुमरीतिलैया में

झुमरीतिलैया। पश्चिमी यूरोप की शहर पेरिस में स्थित एफ़िल टॉवर दुनियां भर में फ्रांस का प्रतीक के रूप में मशहूर है। एफ़िल टॉवर का नींव शैम्प द मार्स में सीन नदी के किनारे 26 जनवरी 1887 को रखी गयी थी। इसे डिजाइन एक प्रख्यात इंजीनियर एलेक्जेंडर गुस्ताव एफ़िल ने किया था। जिनके नाम पर ही इस भव्य टॉवर का निर्माण किया गया था। इसे निर्माण पूरी करने में करीब 1887-1889 तक 2 साल का समय लगा था। इसका निर्माण 1887 में फ्रांस की क्रांति को 100 साल पूरे हो जाने की खुशी मे किया गया था। आपको बता दें कि इसके निर्माण के लिए फ्रांस की सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी थी। टॉवर बनाने के लिए यह शर्त रखी गई थी कि, इस टॉवर का निर्माण लोहे का इस्तेमाल कर होना चाहिए, और इसकी ऊंचाई करीब 300 मीटर होनी चाहिए एवं एफिल टॉवर के चारों स्तंभों के बीच की दूरी करीब 125 मीटर होनी चाहिए। अब यह टॉवर झुमरीतिलैया में बना है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झुमरीतिलैया में बेलाटांड दुर्गापूजा समिति ने अपने पंडाल के मुख्य गेट का आकार एफिल टॉवर के रूप में दिया है। रात को यह टॉवर रौशनी से जगमग कर रहा है। आप भी यहां आ रहें है तो एफिल टॉवर का नजारा पेरिस, फ्रांस गए बिना उठा सकते है। शाम ढलने के बाद नज़ारा काफी अदभुत दिखता है।।

Top