You are here
Home > Jharkhand > नम आंखों के बीच दुआ-ए मगफिरत व शोक-सभा का आयोजन,शोकसभा कर दी गयी श्रद्धांजलि

नम आंखों के बीच दुआ-ए मगफिरत व शोक-सभा का आयोजन,शोकसभा कर दी गयी श्रद्धांजलि

पासावा प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन की धर्मपत्नी संजीदा खातून के निधन पर ढांढस बंधाने जुटे हर क्षेत्र के लोग

कोडरमा।। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन झारखण्ड प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन की धर्मपत्नी संजीदा खातून का निधन पिछले दिनों हो गया था। उनके निधन के बाद देश के कोने कोने और समाजसेवी, राजनीतिक व शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया, साथ ही दुःख प्रकट किया। साथ ही इस दुःख की घड़ी में प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन समेत परिवार को ढांढस बंधाया। उनके आवास हुसैन हाउस असनाबाद में दुआ-ए मगफिरत व शोक सभा का आयोजन किया गया। स्व.संजीदा खातून का जन्म10 फरवरी1992 को धनबाद जिला के न्यू आजाद नगर भूली में हुआथा। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर,10वीं शिक्षा कोयला नगर डीएवी से प्राप्त की थीं। साथ ही वर्ष 2006-07 में वास्तनिया एवं फुरकानिया कि शिक्षा भी ग्रहण किया था। इंटर कॉमर्स कॉलेज तथा अंग्रेजी विषय से स्नातक कि शिक्षा जेजे कॉलेज व अन्य शिक्षा सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी से प्राप्त कर वर्ष 2017 में डीएलएड की डिग्री भी हासिल किया था।वे दो बार सीटेट की परीक्षा भी दे चुकी थी। मृत्यु के पूर्व वो सीपीएस स्कूल की ट्रस्टी के पद पर भी थी। 26 जून 2012 में उनका विवाह तौफीक हुसैन से हुआ और 24 जून 2014 को उन्होंने एक पुत्री आयत को जन्म दिया। वर्तमान समय में जिसकी आयु 08 वर्ष की है। पिछले कुछ वर्षों से वो स्क्लेरोडरमा बीमारी से ग्रसित थी। जिसका ईलाज वेल्लोर सीएमसी,रविंद्र नाथ टैगोर कोलकाता के अलावा अमेरिका के डॉक्टर से भी कंसल्ट किया गया था। इन सब के दरमियां उन्होंने 29 दिसंबर 2021में दुनिया को अलविदा कह दिया। इनके अंतिम समय का संपूर्ण कार्यक्रम उनके गृह जिला के आवास से संपन्न हुआ। उनकी मिट्टी मंजिल धनबाद के ही कब्रिस्तान में किया गया। इसके तत्पश्चात तौफीक हुसैन के आवास पर उनकी आत्मा की शांति के लिए क़ुरानखानी, मिलाद,दुआ एवं शोक सभा का आयोजन कि गई। जिसमें असनाबाद मदरसा के बच्चों ने क़ुरान की तिलावत कि और सीपीएस स्कूल के बच्चों ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से दुआ व प्रार्थना किया।

जिसमें कोडरमा जिला के सभी अलिमो ने भी शिरकत कर दुआएं मांगी। इस कार्यक्रम में- कोडरमा जिला के इमाम, क़ाजी, मोईजीन, कारी, हाफ़िज़, मौलाना, सदर, सेक्रेटरी समाजसेवी,कीप स्माइलिंग हिंदुस्तान, कबड्डी, फुटबॉल, जूडो, खोखो, योगा, क्रिकेट, एथलेटिक्स, चेस, रेसलिंग,संगीत एकेडमी,रक्त सेवा संघ,नेताजी जन्मोत्सव समिति, रक्तवीर सेवा संघ,जैसे कई संगठनों के पदाधिकारी साथ-साथ स्कूल,कॉलेज शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद व एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद,जिला प्रधान शालिनी गुप्ता, राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला,प्रखंड पदाधिकारी के अलावा सूबे के कई जिला अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,प्रखंड पदाधिकारी,अन्य संगठनों के पदाधिकारी व सैकड़ों निजी एवं सरकारी विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक,शिक्षिकाएं,दोनों परिवार के सदस्य,सभी रिश्तेदार,दोस्त एवं कई लोग उपस्थित थे। इस दुखद घड़ी में एसोसिएशन से जुड़े देशभर से सभी राज्यों के पदाधिकारियों ने टेलिफोनिक संपर्क करें दुख व्यक्त किया।


इस कार्यक्रम पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने ईश्वर से उनके परिवार के सभी सदस्यों विशेषकर छोटी बच्ची आयत को सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में सम्पूर्ण भारत का पासावा परिवार उनके साथ है। वही जिला प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि ईश्वर तौफीक हुसैन और उनकी इकलौती पुत्री आयत के साथ-साथ दोनों परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख से उबरने की शक्ति दे।

Top