डीजे लदी वाहन पलटी, तीन की मौत,दो घायल Crime Jharkhand Koderma Koderma live by Ravi - December 31, 2022December 31, 20220 पिकनिक मनाकर तिलैया डैम से लौटने के दौरान हादसा कोडरमा।। तिलैया डैम से पिकनिक मना कर लौट रही पिकअप वैन जे एच 12 पी 8695 अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डीजे साउंड के साथ पिकअप वैन से युवाओं की टोली तिलैया डैम पिकनिक मनाने पहुंची थी। पिकनिक मना कर देर शाम लौट रहे थे। इसी दौरान बड़की धमराइ के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के पलटने से दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमे एक घायल की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पलटने के बाद वाहन में सवार कई युवक वाहन और घायलों को छोड़ भाग गए। जबकि स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घटना में तीन मृतकों की पहचान कांको निवासी विजय यादव (20) पिता -वासुदेव यादव, रंजन यादव (21) पिता रामस्वारत यादव, प्रेमजीत यादव(17) पिता -केदार यादव कुर्मीडीह निवासी के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद सूचना मिलते ही बड़की धमराईं के मुखिया सरयू प्रसाद वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि विजय मोदी ने घायलों को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद तिलैया डैम ओपी प्रभारी मदन मुंडा घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि घायलों का ईलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।