You are here
Home > Jharkhand > कोरेनटाइन में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री व हेल्थ किट का वितरण

कोरेनटाइन में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री व हेल्थ किट का वितरण

राजद नेता सुभाष यादव द्वारा मुहैया कराया गया सामग्री, जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में हो रहा वितरण

कोडरमा। कोरेनटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को दैनिक जरूरत की सामग्री राष्ट्रीय जनता दल मुहैया करा रही। राजद के वरीय नेता और चतरा लोकसभा चुनाव लड़ चुके सुभाष यादव के सौंजन्य से आपदा राहत के तहत कोरेनटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों को साबुन, सत्तू, माश्क समेत जरूरत की सामग्री मुहैया कराया गया। कोडरमा प्रखंड के विभिन्न कोरेनटाइन केंद्र में राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में सामग्री व हेल्थ किट का वितरण किया गया। डोमचांच के कुंडीधनवार, कोडरमा प्रखंड में अन्नतडीह, गरहाई, वृन्दा, लरियाडीह, एवं विभिन्न कोरेनटाइन सेंटर में राहत सामग्री वितरण के बाद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि महानगरो से बड़े संख्या में प्रवासी मजदूर लौट रहे है। प्रवासी मजदूरों को सीधे कोरेनटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। लेकिन कोरेनटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को रोज मर्रे जरूरत सामग्री नही मिल पा रही है। प्रवासी मजदूरों के खाने पर 60 ₹ खर्च किया जा रहा। मजदूर लगातार जरूरत की सामग्री की मांग कर रहे। जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि आपदा के घड़ी में हम सबको मिलजुलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। यह लड़ाई लंबी चलेगी, इसके लिए हम लोगों को एकजूट होकर मानवता वादी तरीको का इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा कि वरीय नेता सुभाष यादव मानवतावादी और इंसानियत के रास्ते पर चलने को लगातार प्रेरित करते रहें है। उन्होंने आपदा के घड़ी में हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री पहुंचाने में लगातार सामग्री मुहैया करा रहे। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरेन टाइन सेंटर में रहने वाले मजदूर भाइयों को कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए राजद कार्य कर रही है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश साह, युवा प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, प्रवीण यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।

Top