You are here
Home > Jharkhand > गरीब,असहाय,वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण

गरीब,असहाय,वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण

कंबल वितरण करने से मुझे सुकून मिलता है : कांति देवी

कोडरमा। नगरपंचायत वार्ड संख्या आठ में रविवार को गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच वार्ड पार्षद ज्योति भारती की अध्यक्षता में सादे समारोह आयोजित कर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष कांति देवी,उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा विशिष्ठ अतिथि वार्ड के सम्मानित अभिभावक गण की उपस्थिति में पार्षद ज्योति भारती ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा दिये जा रहे गरीब ,वृद्ध व असहाय लोगो के बीच ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किया जा रहा है।इसी आलोक में नगर पंचायत कोडरमा के द्वारा वार्ड नम्बर आठ को 70 व अध्यक्ष महोदय के द्वारा 20 कुल 90 कंबल का वितरण किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी ने कहा की गरीबों को कंबल मिलने से ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोगो के बीच कम्बल बाँट कर मुझे सकून मिलता है। वही दूसरी ओर उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा ने कहा कि गरीब और लाचार व्यक्ति के लिए एक कम्बल एक सेतु का काम करेगी।वही लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी साथ ही कहा कि गरीबों के बीच कंबल वितरण अभी सभी वार्डों में करना है।वहीं समारोह का संचालन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता महेश भारती ने कहा कि गरीब असहाय लोगों को कंबल देने से एक अलग ही अनुभूति होती है।इसीलिए अपने वार्ड में शिविर लगाकर कंबल वितरण का आयोजन करवाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सिकंदर कुमार दास अभिभावक जयप्रकाश राम,नंदकिशोर राम,प्रवीण चंद्रा, गोपाल कुमार गुतुल,विनोद सुंडी,नरेंद्र पाल, अर्जुन प्रसाद ,उत्तम घोष,सुजीत सिन्हा,विजय पासवान,सुधीर कुमार,लालू महतो,दामोदर कुमार गुप्ता,वार्ड के सैकड़ो गरीब असहाय महिला पुरुष लाभुक आदि उपस्थित रहे।

Top