You are here
Home > Jharkhand > विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओ के बीच 200 फलदार पौधा का वितरण

विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओ के बीच 200 फलदार पौधा का वितरण

कोडरमा : विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल,चेचाई,चाराडीह में भारत विकास परिषद के बैनर तले विद्यालय प्रबंधन के सौजन्य से दो सौ फलदार पौधों का वितरण सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राओ के बीच कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। बच्चो को एक एक पौधा दिया गया और अपने-अपने खेत-बारी मे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पौधा वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर उपस्थित रहें। वही भारत विकास परिषद के पूर्व क्षेत्रीय सचिव रामरतन महर्षि, शाखा सचिव प्रो कैलाश राणा, कोष सचिव संजय अग्रवाल, जयंती सेठ, सुनील बरगवे, धर्मेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि बच्चे के बीच पौधा वितरित कर बच्चो के हाथो पौधा रोपण करवाना प्रशंसा योग्य कदम है। क्योंकि बच्चो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना हम सब का परम कर्तव्य हैं। वही शैलेंद्र किशोर ने कहा कि हम सभी को उतना ही पौधा लगानी चाहिए, जितनी की हम देखभाल कर सके। हमने अपने जीवन मे एक हजार पौधारोपण किया और सभी पौधा जीवित है। रामरतन महर्षि ने कहा कि परिषद हमेशा समाजिक उत्थान व जागरुकता के लिए कार्य करती है। उसी कड़ी मे आज पौधा वितरण किया जा रहा है। निदेशक अनिल कुमार ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। और बच्चो को पौधा रोपण से पर्यावरण मे होने वाले परिवर्तन व फायदे से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किये। इस अवसर पर प्राचार्य राधेश्याम पंडित, सह निदेशिका खुशबु गुप्ता, शिक्षक राहत अली, चंदन कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, राजीव रंजन शिक्षिका रानी शर्मा, सुचित्रा सिन्हा, शिवानी पाठक, पूजा यादव, निशा भारती, रिंकी कुमारी, द्रकक्षा, सुनंदा पाठक इत्यादि उपस्थित थे।

Top