You are here
Home > Crime > डीआईजी पंकज कंबोज ने किया तिलैया थाना का वार्षिक निरीक्षण

डीआईजी पंकज कंबोज ने किया तिलैया थाना का वार्षिक निरीक्षण

थानों में दागियों की संख्या बढ़ाने पर होगा विचार

कोडरमा घाटी में पिकेट निर्माण की अहर्ता देखेने के बाद होगा निर्णय

निरीक्षण के बाद सिरिश्ता में सुधार लाने का निर्देश

नक्सली गतिविधि पर लगाम लगाने के लिए अंतरराज्जीय अभियान,मिल रही कामयाबी

कोडरमा। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पुलिस उप – महानिरीक्षक पंकज कंबोज ने तिलैया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। तिलैया थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दिनभर चले निरीक्षण में डीआईजी पंकज कंबोज ने पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सिरिश्ता में सुधार लाने समेत कई मामलों में निर्देश दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि थाना में लंबित कांडों और दागियों पर कार्रवाई से संबंधित समीक्षा किया गया। दागियों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि साइबर सेल यूनिट को और मजबूत बनाया जाएगा। नक्सली घटना पर रोकथाम पर कहा कि अंतर राज्य और जिला स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है,बहुत हद तक नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाया गया है। सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधि में कमी आई है। कोडरमा घाटी में पिकेट निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा की पिकेट निर्माण से संबधित अहर्ता-मापदंड को देखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी एम तमिल वाणन, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह उपस्थित थे।

Top