You are here
Home > Jharkhand > सदर अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले रविकांत सिंह की गिरफ्तारी की मांग

सदर अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले रविकांत सिंह की गिरफ्तारी की मांग

कोडरमा। झारखंड राज्य चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक 28 अक्टूबर को प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी एवं महासंघ के जिला संयुक्त सचिव दिनेश रविदास मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में 26 अक्टूबर को सदर अस्पताल के ममता गाड़ी संख्या जेएच 12 जे 8138 के मालिक रविकांत सिंह जो चालक का भी कार्य करते हैं, कार्यालय अवधि में नशे की हालत में सदर अस्पताल के भंडारपाल विपुल कुमार, ट्रॉली मेन सौरभ कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर विजेंद्र कुमार के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट मामले को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही मामले को लेकर कोडरमा थाना में मामला दर्ज होने के बाबजूद आरोपी रविकांत सिंह की अबतक गिरफ्तारी नही होने पर क्षोभ प्रकट किया गया। बैठक में संघ के कर्मचारियों ने कहा कि रविकांत सिंह की अविलंब गिरफ्तारी हो,ताकि अस्पताल की विधि व्यवस्था सुचारू रूप से बना रहे। साथ ही कहा कि रविकांत सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है,तो सभी कर्मचारी काम बंद कर सामूहिक हड़ताल पर जाने को विवश हो होंगे। बैठक में सागर रजनीश कुमार,नंद किशोर कुमार दिनकर, चंदन कुमार, एलपी शाही, निवेदिता कुमारी, कन्हैया कुमार पंडित, विजेंद्र कुमार सिंह, माइकल इक्का, ममता कुमारी वर्णवाल, मंजू देवी, अजीत कुमार, रोहित कुमार,नरेंद्र कुमार रजक, ललन कुमार राणा, प्रकाश सहदेव राम, अमन कुमार वर्मा, आर्यन कुमार,संतोष कुमार साहू,अर्पणा कुमारी, मोहम्मद जफर,उमाशंकर एवं अन्य सदर अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

Top