You are here
Home > Jharkhand > जरूरतमंद लोगों के बीच पहुचे डीसी, असहायों के बीच किया कंबल का वितरण

जरूरतमंद लोगों के बीच पहुचे डीसी, असहायों के बीच किया कंबल का वितरण

कोडरमा मुख्यालय। कोडरमा प्रखंड अंतर्गत जलवाबाद वार्ड न.3 में उपायुक्त रमेश घोलप के द्वारा जरुरतमदों के बीच कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए कार्य़पालक पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया था, लगभग सभी स्थानों पर जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है। कंबल वितरण के माध्यम से गरीब एवं जरुरतमंदों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिन लोगों को ये कंबल मिलती है, उन्हें ठंड से सहूलियत मिलती है। जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को ठंड से राहत देने के लिए जगह-जगह पर आलाव की व्यवस्था की गयी। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी शफिक आलम मौजूद थे

Top