You are here
Home > Jharkhand > विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये CPS के छात्रों ने लोहा मनवाया,खूब हुई तारीफ

विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये CPS के छात्रों ने लोहा मनवाया,खूब हुई तारीफ

झुमरीतिलैया। असनाबाद स्थित चाइल्ड प्रोगेसिव स्कूल में विद्यालय परिवार द्वारा विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान बच्चों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न मॉडलों का निर्माण कर अपनी विज्ञान के प्रति समझ को बेहतर रूप से प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरशद खान मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं उद्घाटनकर्ता समाजसेवी चंदन चक्रवर्ती भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विशिष्ट अतिथि मुखिया प्रतिनिधि करमा पंचायत अनिल कुमार यादव,छात्र नेता सद्दाम अंसारी,एबीपी ऑनलाइन एप कोऑर्डिनेटर अफसर आलम, शिक्षक एवं समाजसेवी सलीम अंसारी,सोनू अंसारी,सदरुल हुदा,हसन अंसारी,रीता देवी,इकराम आलम,विद्यालय ट्रस्टी अध्यक्ष ताहिर हुसैन प्राचार्य हिना कौसर एवं विद्यालय प्रबंधक तौफीक हुसैन ने मुख्य रूप से द्वीप प्रचलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन तमन्ना परवीन ने किया।

मुख्य अतिथि अरशद खान ने अपने संबोधन ने कहा की आज का युग विज्ञान का है और वैज्ञानिक सोच अभिरुचि जागरूकता को विकसित करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। वही उद्घाटनकर्ता चंदन चक्रवर्ती ने कहा नवाचारों और डिजिटल दुनिया के विकास के लिए बच्चों में विज्ञान के रुचि,स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा बच्चों में नई तकनीक एवं उनके मानसिक विकास के लिए इस प्रकार का आयोजन आवश्यक है। वहीं विशिष्ट अतिथि अनिल यादव,सद्दाम अंसारी,सलीम अंसारी,सोनू आलम,सदरुल हुदा,हसन अंसारी,अफसर आलम ने बच्चों द्वारा बनाए गए अनेकों आकर्षित मॉडल का निर्माण एवं उसकी प्रस्तुति की जांच कर प्रशंसा करते हुए निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया और सभी ने उन्हें पुरस्कार से पुरस्कृत किया।


इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के 22 ग्रुप ने कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में अपना प्रदर्शन किया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम ग्रुप एन आयत(चंद्रयान),द्वितीय ग्रुप ओ राजनांदनी (सोलर सिस्टम),तृतीय ग्रुप एल पुलकित (रोबोटिक सर्कल) तथा वरिष्ठ में प्रथम ग्रुप टी एहसान (स्मार्ट सिटी),द्वितीय ग्रुप क्यू व पी सकीरा रेहान (डे-नाइट 3डी होलोग्राम),एवं तृतीय स्थान ग्रुप ई व एस शिवानी अलिसा (सेव अर्थ सेव लाइफ प्लस टू स्कोप) ने प्राप्त किया। प्रदर्शनी में विजय हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार मेडल एवं सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फिरोज आलम,रचना सिन्हा,राज कुमार,शिवम कुमार,अमित कुमार,बॉबी रजक,रेणु साह, अफसाना परवीन अंजलि कुमारी, नूरसाबा परवीन,सिमबूल परवीन,वीणा गोस्वामी,सहमिला परवीन रिंकी देवी अहम भूमिका निभाई।

Top