You are here
Home > Jharkhand > कांग्रेसियों ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और अरुण साहू का किया भव्य स्वागत

कांग्रेसियों ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और अरुण साहू का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट-धीरज कुमार

चंदवारा चौक पर रविवार को कांग्रेसजनों ने बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद तथा कांग्रेसी नेता अरुण साहू का भव्य स्वागत किया। देवघर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं का हाल चाल पूछने चंदवारा चौक पर रूके अंबा प्रसाद तथा अरुण साहू का स्वागत किया गया। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस के लोग तत्पर रहते हैं उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल व जिला से संबंधित किसी भी समस्याओं का समाधान करने को लेकर कांग्रेस के विधायक व झारखंड सरकार हमेशा तत्पर है। मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, जिला परिषद सदस्य भुनेश्वर राम, प्रखंड अध्यक्ष सह अंचल विधायक प्रतिनिधि प्रमोद कुमार वर्णवाल, जिला महासचिव सह पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, मुखिया मो. नसीम, उमा शंकर दास, प्रमोद वर्मा, संतोष कुशवाहा, कौलेश्वर साव, मनोज शर्मा, राजू मोदी, मनोज ठाकुर, बबलू यादव, दिनेश मोदी, अनवर मियां, दिलीप राणा, दिलीप दास सहित कई लोग मौजूद थे।

Top