You are here
Home > Jharkhand > कोडरमा के कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन, अंगवस्त्र और पगड़ी पहना किया सम्मानित

कोडरमा के कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन, अंगवस्त्र और पगड़ी पहना किया सम्मानित

कोडरमा। झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में 29 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के जन्मदिन पर कोडरमा के कांग्रेसी नेताओं ने जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कांग्रेसी नेताओं ने दीर्घायु और उज्जवल भविष्य एंव सुख समृद्धि का कामना ईश्वर से किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकूर के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने एवं संगठनात्मक पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी को झारखंड के सभी जिलों मे संगठन के प्रति कार्य करने वाले को एक पहचान दिया जा रहा है। श्री पासवान ने यह भी कहा कि जिले की संगठन एवं 2024 की चुनाव तैयारी पर विशेष चर्चा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित वरीय जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर राम, जिला उपाध्यक्ष सह डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, वरीय जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान,जिला आमंत्रित सदस्य सरोज मेहता, जिला सचिव सह नव मनोनीत कोडरमा सेवा दल के जिला अध्यक्ष सदानंद पांडे,दिलीप पासवान, पप्पू शर्मा,कृष्ण यादव आदि शामिल थे।

Top