You are here
Home > Jharkhand > समस्तीपुर से लोजपा नेता स्व रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज की जीत पर बधाई

समस्तीपुर से लोजपा नेता स्व रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज की जीत पर बधाई

कोडरमा। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी प्रिंस राज ने कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ अशोक कुमार को एक लाख से अधिक मतों से हराया। बतादें की लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन होने से उप चुनाव कराना पड़ा। 1977 में इस सीट से पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर भी सांसद रह चुके है। यहां जनता दल,राजद,जेडीयू के बाद लोजपा का कब्जा रहा है। 2014 में यहां से केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान ने जीत हासिल की थी। वही 2019 लोकसभा चुनाव में भी दुबारा परचम लहराया। लेकिन रामचंद्र पासवान की असामयिक निधन होने से सीट खाली हो गयी। निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में युवा चेहरा प्रिंस राज को लोजपा ने उतारा। प्रिंस राज,स्व रामचंद्र पासवान के बेटे है। समस्तीपुर में हुए उपचुनाव में प्रिंस राज ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर लोजपा की परंपरागत सीट बरकरार रखी है। प्रिंस राज की जीत पर बधाई देने वालों में लोजपा बरही विधानसभा प्रभारी डॉ बासुदेव पासवान, अधिवक्ता बिरजू पासवान, रामचंद्र सिंह, अशोक पांडेय,, शिव शंकर, अजीज अंसारी, सुरेश, वजीर, शैलेन्द्र सिंह,विक्की पासवान, रामस्वरूप पासवान समेत लोजपा समर्थकों ने बधाई दी है।

Top