You are here
Home > Jharkhand > डीवीसी एंगेल्स हाई स्कूल को बंद कराए व ऐशडस्ट टेंडर रद्द करे-सीपीआई

डीवीसी एंगेल्स हाई स्कूल को बंद कराए व ऐशडस्ट टेंडर रद्द करे-सीपीआई

केटीपीएस के गेट नंबर एक के सामने सीपीआई का धरना-प्रदर्शन

जयनगर। भाकपा जिला परिषद कोडरमा के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बांझेडीह पॉवर प्लांट के गेट नंबर 1 के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व डूमरडीहा चौक से सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य गेट पर पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। धरना की अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने किया। महेश सिंह ने कहा कि डीवीसी किसानों को ठग रहा है, हमें आंदोलन और तेज करने की आवश्यकता है।

डीवीसी प्रबंधन मजदूरों-किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही-केडी सिंह

बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कामरेड केडी सिंह ने कहा कि बांझेडीह प्लांट मजदूरो एवं किसानों के पैसा से बना है। मजदूरों एवं किसानों के साथ धोखा देना, डीवीसी की पुरानी फितरत है। उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन मजदूरों एवं किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही हैं। क्योंकि मजदूर और किसान देश को चलाते हैं।

श्रम कानून का हो रहा खुलेआम उल्लंघन-राजेन्द्र प्रसाद यादव

सभा को संबोधित करते भाकपा राज्य कार्यकारिणी नेता राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वर्षों संघर्ष के बाद श्रम अधिनियम बना है। डीवीसी प्रबंधन उन श्रम कानूनों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रहा है। न्यूनतम मजदूरी भी मजदूरों का नसीब नहीं हो रहा है।

एंगेल्स हाई स्कूल हो बंद, रद्द हो छाई का टेंडर-महादेव राम

सभा को संबोधित करते हुए जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि ऐंगल्स हाई स्कूल अगर बंद नहीं हुआ,छाई का टेंडर रद्द नहीं हुआ तो आंदोलन तीव्र होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा देने में डीवीसी का सांस फूल रहा है। देश में सबसे सस्ता डीवीसी किसानों से जमीन अधिग्रहण किया है, फिर भी उनके साथ अन्याय हो रहा है।

प्लांट में नही है चिकित्सा सेवा का इंतज़ाम -प्रकाश रजक

सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन केंद्र सरकार के अधीन है फिर भी इतना बड़ा प्लांट में अभी तक चिकित्सा का व्यवस्था नहीं है। सैकड़ों किसानों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है लेकिन जबरन जमीन अधिग्रहण कर लिया गया।सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख वीरेंद्र यादव ने कहा कि डीवीसी वादाखिलाफी कर रहा है। डीवीसी ने किसानों के साथ धोखा दिया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपा

मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान की अनुपस्थिति में स्मार पत्र वरीय प्रबंधक मोहम्मद इस्लाम को। 28 फरवरी को 4:00 बजे मुख्य अभियंता के उपस्थिति में सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल से उपरोक्त मुद्दे पर वार्ता होगी। सभा को पुरुषोत्तम यादव,रमेश यादव, अंचल मंत्री अर्जुन यादव,अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, अंचल मंत्री प्रदीप रजक, सोनिया देवी, सिकंदर कुमार,रामेश्वर चौधरी, काली सिंह, दशरथ पासवान, रंजीत भारती आदि लोगों ने संबोधित किया । धरना में कामेश्वर राणा,बालकिशुन ठाकुर, मथुरा रजक,बलवा देवी, बसमतिया देवी,शांति देवी, सुभाष रजक,त्रिलोकी महतो, छोटे लाल यादव, मदन दास,हरि पासवान, विनोद पासवान, कलावती देवी,बिंदा देवी, रामस्वरूप शर्मा, विश्वनाथ रविदास,पीको रजक, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, रीता देवी, रुकमणी देवी,रामचंद्र यादव, विश्वनाथ यादव,धनपत यादव, तुलसी पासी, रामकुमार यादव, ब्रह्मदेव राणा,बैजनाथ दास, कैलाश दास, मोती राणा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन पुरुषोत्तम यादव ने किया।

Top