You are here
Home > Jharkhand > चलन्त लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का उद्घाटन,चलंत लोक अदालत वाहन को किया गया रवाना

चलन्त लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का उद्घाटन,चलंत लोक अदालत वाहन को किया गया रवाना

15 सितंबर तक जिलेभर में भ्रमण कर लोगों को करेगा जागरूक

कोडरमा । झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय कोडरमा में चलन्त लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का उद्घाटन कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार तिवारी ने किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार तिवारी, कोडरमा के उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमेश घोलप, कोडरमा के पुलिस अधीक्षक सह स्थायी सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार डॉ एहतेशाम वकारीब एवं कोडरमा की उप विकास आयुक्त आर. रॉनीटा ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर चलन्त लोक अदालत वाहन को रवाना किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज विरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि यह चलन्त लोक अदालत वाहन कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडो में जाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस चलन्त लोक अदालत के माध्यम से छोटे-मोटे मामलों का ऑन द स्पॉट त्वरित गति से निष्पादन किया जायेगा। अपने संबोधन में कोडरमा के उपयुक्त रमेश घोलप ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में काफी मददगार साबित होगा तथा लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब ने कहा कि इस चलन्त लोक अदालत के माध्यम से समाज के निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिलेगी। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव लूसी सोसेन तिग्गा, एस. डी. जे. एम. सह न्यायाधीश प्रभारी राजीव कुमार सिंह , कार्यपालक दंडाधिकारी जयपाल सोय, सहायक जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी अविनाश मेहता, राजेश कुमार, नाज़िर शंकर प्रसाद, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, राज कुमार राउत, राजीव कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रकाश लाल, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में चलन्त लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता का आयोजन झुमरी तिलैया स्थित कोडरमा प्रखण्ड मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग ने कहा कि इस चलन्त लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुँच सके । उन्होंने लोगो से दूसरों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही कोई व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीन विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनन जुर्म है और इसके लिए कठोर दण्ड के प्रावधान है। इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं से सम्बंधित कानूनी प्रावधान एवं बच्चों के अधिकारों से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। शिविर को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी अशोक राम ने कहा कि लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे और शिक्षित होकर देश के नवनिर्माण में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कानून की जानकारी आवश्यक है। लोग जागरूक होकर ही अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया मौके पर नूतन कुमारी, युक्ता भारद्वाज, मुकेश कुमार साव, अनुज कुमार जायसवाल, कुलदीप पासवान, पी. एल. वी. राजीव कुमार, मनोज कुमार,सुभाष मिस्त्री, मोनिका कुमारी, पूर्णिमा दास, रेणु दास, विकास कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Top