You are here
Home > Jharkhand > पॉकेट मनी बचाकर शहर के युवा गरीब-असहायों में बांट रहे गर्म कपड़ा,स्टेशन परिसर में जरूरतमन्दों के बीच बांटे कंबल, शॉल और टोपी

पॉकेट मनी बचाकर शहर के युवा गरीब-असहायों में बांट रहे गर्म कपड़ा,स्टेशन परिसर में जरूरतमन्दों के बीच बांटे कंबल, शॉल और टोपी

झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया शहर के करीब दर्जन भर युवा हेल्पिंग कोडरमा ग्रुप बनाकर गरीबों और असहायो की मदद कर रहें। ठंढ बढ़ते ही स्टेशन परिसर रैन बसेरा का रूप ले लेता है। जहां ठंढ में लोग गर्म कपड़ों के अभाव में जीने को मजबूर रहते है। इन ग़रीब और असहाय लोगों के लिए फरिश्ता बनकर पिछले 4 सालों से हेल्पिंग कोडरमा ग्रुप गर्म कपड़े बांटते नजर आ रहें है। हेल्पिंग ग्रुप से जुड़े युवा अपना पॉकेट मनी बचाकर गरीबो के लिए कंबल,शॉल और टोपी खरीदकर बांट रहे। शुक्रवार की रात हेल्पिंग ग्रुप से जुड़े युवाओ की टीम ने स्टेशन परिसर में ठिकाना बनाकर रह रहे, गरीब-असहाय लोगों के बीच कंबल, शॉल और टोपी भेंट किया। स्टेशन परिसर में ठंढ से ठिठुरते गरीब इन युवाओं को दुवाएं दे रहें, वहीं आम राहगीर और स्थानीय लोग हेल्पिंग ग्रुप की सराहना कर रहे। ग्रुप के शशांक सोनकर और आकिब अंसारी ने बताया कि पिछले 4 सालों से गरीब असहाय लोगों को गर्म पोशाक उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने बताया कि गरीबो की सेवा करने से मन को बहुत शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि कंबल, शॉल और टोपी के लिए ग्रुप के सभी सदस्य पॉकेट मनी जमा कर धन इकट्ठा करते है। मौके पर मो.अताउल्लाह,आसिफ आरसी,रोहित दास,मो माउज,मो.साहब,मो इमरान (मोनू),सईद आरिफ,मो इखलाक
मोनू कुमार,अरशद,रितिक आदि मौजूद थे।

Top