You are here
Home > Jharkhand > व्यवसायी ने फांसी लगा आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

व्यवसायी ने फांसी लगा आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

मरकच्चो : मरकच्चो के ब्लॉक चौक के समीप अपने आवास में रविवार की शाम एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (35), पिता नंदकिशोर मोदी के रूप मे की गई है। मृतक का पैतृक घर राजधनवार है। वह बचपन से ही मरकच्चो स्थित ब्लॉक चौक के समीप अपने मौसा गोविदशरण मोदी के घर में रहता था।जानकारी अनुसार युवक ब्लॉक चौक स्थित अपनी दुकान से दोपहर का भोजन करने अपने घर गया। भोजन के बाद उसने खुद को अपने कमरे मे बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी द्वारा जब कमरे के दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसके बाद उसके द्वारा आवाज देने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। बाद में आस-पड़ोस के लोगों को बुलाकर दरवाजा को जोर से धक्का दिया तो सिटकिनी टूट गई। इसके बाद अंदर का दृश्य देखकर लोग सकते में आ गए। अंदर कमरे में युवक को पंखे के साथ फंदे लगाकर लटका पाया। लोगों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतका की पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की दो बच्चों मे एक चार वर्ष की लड़की व एक आठ माह का लड़का है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना के एसआई लव कुमार, एसआई धानेश्वर कुमार व एसआई विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

Top