तिलैया डैम के इंकवेल के पास तैरता मिला शव, शव की शिनाख्त नही, बरही पुलिस जांच में जुटी Crime Jharkhand Koderma Koderma live by Ravi - December 17, 2020December 17, 20200 कोडरमा/ बरही : कोडरमा जिले के तिलैया डैम में एक शव को तैरते देखा गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि घटना क्षेत्र बरही थाना अंतर्गत क्षेत्र में आने की बात कही जा रही है। शव तिलैया डैम के इंकवेल के पास बरामद किया गया है। इसी इंकवेल से डीवीसी को पाइपलाइन से पानी सप्लाई किया जाता है। फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को इंकवेल के पास करीब सुबह सुबह 7-8 बजे वहां पहुंचे लोगों ने देखा। स्थानीय लोगों ने बरही थाना को सूचना दी है। सूचना मिलने पर बरही थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक मनोज राणा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। हालांकि शव की पहचान अब तक नही हो पाई हैं, पुलिस छानबीन में जुट गई हैं।