You are here
Home > Jharkhand > राजा तालाब में भाजपा कार्यकर्ता का तैरता मिला शव,नगर पंचायत में मातम पसरा!

राजा तालाब में भाजपा कार्यकर्ता का तैरता मिला शव,नगर पंचायत में मातम पसरा!

अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के राजा तालाब में 45 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता, केबल ऑपरेटर और छठ पूजा समिति सदस्य का शव तैरता मिला। रविवार की शाम शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाला गया। मृतक सुनील पांडेय उर्फ बड़कू पांडेय पिता रामावतार पांडेय, राजगढ़ (कोडरमा) के रहनेवाले थे। बताया जाता है कि शव निकलने के बाद शव के मुंह से झाग निकल रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो आनन फानन में होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से कोडरमा नगर पंचायत के लोग हतप्रद है और काफी मर्माहत है। मृतक बड़कू पांडेय उर्फ सुनील पांडेय भाजपा से भी जुड़े थे। नगर पंचायत के भाजपा कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। कोडरमा में केबल ऑपरेटर के रूप में कार्यकरने वाले बड़कू पांडेय काफी मिलनसार थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनका अंतिम दर्शन करने काफी संख्या में लोग राजा गढ़ स्थित आवास पहुंचे।

Top