You are here
Home > Jharkhand > भाजपा कोडरमा नगर मंडल में कार्यकर्ता मिलन समारोह,दर्जनों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

भाजपा कोडरमा नगर मंडल में कार्यकर्ता मिलन समारोह,दर्जनों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

कोडरमा। कोडरमा नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा होटल शौर्य में शनिवार शाम कार्यकर्त्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवँशी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय ने की। संचालन जिला मंत्री बैजनाथ यादव ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी मनीष रंजन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय, पँडित श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवम अटल जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित करते हुए वर्ग गीत एवम भारत माता की जयघोष के साथ हुई। कार्यकर्ता मिलन समारोह में विक्की विश्वकर्मा,संजीव वर्णवाल,राहुल सिंह,बिट्टू सिंह,राकेश सिंह,राकेश राम,बब्लू सिन्हा समेत दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी ने कहा की भाजपा एक समान विचारधारा को लेकर काम करने वाला दल है, जो मूलतः कार्यकर्ता आधारित है। अन्य दलों से लोगों का मोह भंग हो चुका है। इसलिए लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

वही विशिष्ट अतिथि रमेश हर्षधर ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा की भाजपा अपनी विचारधारा के आधार पर देश को परम वैभव पर ले जाना चाहती है। जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है, वह सर्वप्रथम भाजपा के विचारों को आत्मसात करें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम को विभिन्न वक्ताओं ने सम्बोधित किया एवम पार्टी व संगठन के महत्व एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस मौके पर दर्जनों की सँख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से लिट्टी चोखा का आनंद लिया।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी मनोज कु झुन्नू,कांति देवी,राजेश सिंह राजू भैया,देवेंद्र कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कु गुतुल/संजय पांडेय,नगर मंडल उपाध्यक्ष:,पिंटू श्रीवास्तव,राजू यादव,विश्वनाथ सिंह, महामंत्री: विजय निषाद , मंत्री:रिया राज,पप्पू सिंह,चंदन सिन्हा,राजू विश्वकर्मा ,संतोष मालाकार,रोहित पांडेय, नरेंद्र सिंह,पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव,दयानंद सिंह,विजय यादव,अमित अनुराग राजू राणा,,विकास कुमार,,अनिल राम,नगीना पासवान कृष्ण साही,देवराज पांडेय,पंकज सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, किशोर पँडित,चन्द्रशेखर जोशी,सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा,राजेश सिन्हा,संजय शर्मा,अमर सिंह,द,राजकुमार यादव,प्रदीप पांडेय,राजेश यादव,श्याम किशोर सिंह सुजीत सिन्हा,नरेश मंडल ,यशवंत राणा,जितेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र भारती,,रवि राम,संतोष पांडेय,सूरज सिंह,,मनीष सिंह,विकास कुमार,रौशन सिंह,मुन्ना यादव,मुकेश यादव ,प्रदीप शर्मा,बीरेंद्र यादव,वंशी यादव,गणेश राम,अजय सिंह, श्याम बिहारी सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top