You are here
Home > Jharkhand > भाजपा ने कारगिल शहीदों को याद किया,अखण्डता का शपथ लिया

भाजपा ने कारगिल शहीदों को याद किया,अखण्डता का शपथ लिया

झुमरीतिलैया। कारगिल विजय दिवस के 21वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मंडल द्वारा 26 जुलाई की शाम झंडा चौक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। देश के सेना की बदौलत नागरिक सुरक्षित हैं। जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने देश की अखंडता के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,मिडिया प्रभारी चन्द्र शेखर जोशी, रमेश हर्षधर, अनूप जोशी,शशि भूषण प्रसाद, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, किशोर पंडित, सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा ,विजय राम, अमर सिंह,चुन्नु कुमार,रोहित जायसवाल, अजय झा, विशाल भदानी ,विनोद सिन्हा, इंद्रदेव मोदी, सुधीर शर्मा, किशोर भाटिया, बालेश्वर यादव ,अनिरुद्ध चक्रम आदि ने विजय दिवस पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया।

Top