भाजपा नेत्री निशा पांडे ने भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के लिए मांगा समर्थन Jharkhand Koderma by Ravi - November 24, 2019November 24, 20190 कोडरमा। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेत्री निशा पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ कोडरमा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के पक्ष में वोट देने की अपील की।आम मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा,सिद्धांतों और कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा की झारखंड में रघुवर सरकार का कार्यकाल उपलब्धियां पूर्ण एवं गौरवपूर्ण रहा है।सरकार के विकास कार्यों का ही परिणाम है कि झारखंड आज विकास वृद्धि दर के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है।इस चुनाव में हम विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता के बीच जा रहे हैं । जनता का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा के साथ है भाजपा के पक्ष में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के नेतृत्व में कोडरमा में पिछले 5 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है जिसका परिणाम यह है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनता के सहयोग और आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा की कोडरमा समेत पूरे झारखंड में विकास कार्यों एवं जनता के आशीर्वाद से 65 प्लस के लक्ष्य को हासिल करेंगे। जनसंपर्क अभियान में विधानसभा मीडिया प्रभारी अजय पांडेय, शशिधर पांडेय, पप्पू सिंह,चंदन सिन्हा, संजय पांडेय,सूरज सिंह,रोहित पांडेय मनोज पांडेय,पंकज पांडेय बेबी पांडेय,रेखा पांडेय सुनीता सिंह,देवराज पांडे सोनू चंद्रवंशी, गुड्डू सिंह,रोशन सिंह, छोटू पांडेय, विकास पांडेय, पवन पांडेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक मौजूद थे।