You are here
Home > Jharkhand > भाजपा नेता और पुरनाडीह मुखिया की स्कार्पियो आमने सामने टकराई,कई घायल

भाजपा नेता और पुरनाडीह मुखिया की स्कार्पियो आमने सामने टकराई,कई घायल

कोडरमा। नवलसाही थाना क्षेत्र के पचगांवा मोड़ के समीप सोमवार को रात्रि करीब 7:40 बजे दो स्कार्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो जेएच 12 एफ 8134 और JH 02 ए एम 0041 के बीच टक्कर हो गयी।स्कार्पियो भाजपा नेता विजय साव और पुरनाडीह मुखिया ईश्वर साव की बताई जा रही है। भाजपा नेता विजय साव परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदरवा जा रहे थे। वही दूसरे स्कॉर्पियो में सवार ईश्वर साव हजारीबाग से लौट रहे थे। इसी बीच पचगांवा मोड़ के समीप दोनों स्कार्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में विजय साव के ड्राइवर राजू कुमार समेत वाहन में सवार महिला घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। वही कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिये सदर अस्पताल रेफरकिया गया है। घायलों में विजय साव, उनकी पत्नी व ड्राइवर भी शामिल है। वहीं किशोर यादव, सुनैना देवी और मंदोदरी देवी भी घायल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही सूचना मिलने पर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची। बुलडोजर से दोनों वाहनों को थाना लाने की प्रयास में जुटी हुई थी।

Top