You are here
Home > Jharkhand > नव मतदाता सम्मेलन के जरिय भाजपा नें नौजवानों को चुनावी कैंपेन से जोड़ा

नव मतदाता सम्मेलन के जरिय भाजपा नें नौजवानों को चुनावी कैंपेन से जोड़ा

इंटर कॉलेज डोमचांच में भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन

रिर्पोटर-दीपक

कोडरमा। युवाओं के जोश और सहयोग से भाजपा मिशन 65 को पूरा करेगी। झारखंड में आधिकारिक तौर पर चुनाव का बिगूल तो नही फुंका गया है लेकिन भाजपा चुनावी मोड में आ गयी है। चुनाव की तैयारी के तहत डोमचांच के इंटर कॉलेज परिसर में नव मतदाता युवा सम्मेलन का आयोजन कर नये वोटरों को भाजपा के पक्ष में करनें का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता युवा सम्मेलन में बिहार के मंत्री सह विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी नंद किशोर यादव सम्मेलन में शिरकत कर रहें हैं।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजयूमो जिलाध्यक्ष राजेश सिंह नें किया।

शिक्षा मंत्री नें गुमो में किया नंद किशोर यादव का स्वागत


सुबे की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव नें सड़क मार्ग से पहुंचने वाले बिहार सरकार के मंत्री व चुनाव सह प्रभारी नंद किशोर यादव का स्वागत गुमो मे जोरदार ढ़ग से किया। स्वागत करते हुए शिक्षा मंत्री नें नंदकिशोर यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही मंत्री नंदकिशोर यादव के वाहन सें डोमचांच पहुंची। रास्तें में विभिन्न चौक चौराहों पर चुनाव सह प्रभारी का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताआें और युवा मोर्चा नें किया।

51 किलों के माला से युवा मोर्चा नें किया अतिथियों का स्वागत


नव मतदाता सम्मेलन में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड सह चुनाव प्रभारी नंदकिशोर यादव,शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीत सिंह समेत अतिथियों का भव्य स्वागत मंच पर 51 किलो का माला पहनाकर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ नें जमकर नारे लगायें।

नंद किशोर यादव,शिक्षा मंत्री समेत कई अतिथि रहे मौजूद


डोमचांच के इंटर कॉलेज प्रांगण में भाजयूमो द्वारा आयोजित नव मतदाता युवा सम्मेलन में बरकट्ठा विधायक जानकी यादव,जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,रमेश सिंह,पूर्व विधायक अमित यादव, भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत यादव,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेश पंडित,जिला महामंत्री शिवेन्द्र नारायण सिन्हा,नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम,नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी,विजय साव,रवि मोदी समेत भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

मेडिकल,इंजिनियरिंग,डीग्री कॉलेज खुलने से शिक्षा हब बन रहा कोडरमा-डॉ नीरा


सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव नें कहा की जो पहली बार चुनाव में मतदान करेगें वे ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगें जो क्षेत्र का विकास और राष्ट का निर्माण करने वाले समर्पित होगें। नव मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा की जनप्रतिनिधि का चुनाव सोच समझ कर राष्ट निर्माण के लिए करें। उन्होनें अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं का चर्चा करते हुए कहा की। कार्यकर्ताओ के मेहनत और जनता के आर्शिवाद से सालों बाद कमल का फूल कोडरमा में खिला। पांच साल के कार्यकाल में सतगावां जैसे ईलाके में डीग्री कॉलेज,डोमचांच में महिला डीग्री कॉलेज,मरकच्चो में डीग्री कॉलेज,बेकोबार में शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र,डोमचांच में शुद्ध पेयजल के लिए पानी टंकी निर्माण समेत सदर अस्पताल कोडरमा में मरीजों का बेहतर ईलाज ये काम पांच सालों में किया गया। कोडरमा में शिक्षा क्षेत्र में करमा मेडिकल कॉलेज,कोडरमा इंजिनियरिंग कॉलेज समेत शिक्षण संस्थानों के खुलने से कोडरमा जिला शिक्षा हब के रास्ते में अपनी राह तय कर रही है। डॉ नीरा यादव नें कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की 2014 में लोगों के पास वोट मांगने जब गये थे तो लोगों का स्नेह आर्शिवाद मिला। अब जब 2019 में चुनाव के दौरान जनता के पास जायेगें तो उस आर्शिवाद के बदौलत एक एक दिन जनता के लिए समर्पित होकर क्षेत्र की जनता के लिए काम किया।

भाजपा सरकार 130 करोड़ जनता के लिए काम कर रही -नंदकिशोर यादव


बिहार के मंत्री और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी नंद किशोर यादव नें कहा की डोमचांच से पुराना रिश्ता है, यहां पहले भी आ चुके है और दुबारा यहां आकर जवानी के दिन याद आ गये। उन्होनें कहा की डोमचांच शहीदों की भूमि है,लेकिन शहीदों नें अपनी जान क्यो दे दी। इसपर कभी मंथन किया है। क्या देश के लिए शहीद इसलिए हुए थे की पीएम,सीएम,सांसद,विधायक बनना चाहतें थे। लेकिन आजादी के समय जिन्होनें भी देश के मिट्टी के लिए कुर्बानी दी उनका मकसद भारत माता के पैरो में बंधे जंजीरों से मुक्ति दिलाने के लिए थें। उन्होनें कहा की देश के किसी कोने में मोदी जी की सभा में मोदी-मोदी का नारा लगना बउ़ी बात नही है। लेकिन अमेरिका ब्रिटेन,ऑस्टेलिया में अगर भारत माता की जय और मोदी मोदी का नारा गुंज रहा है तो ये देश के लिए गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने भारत के मान सम्मान विदेशों में बढ़ाया है। उन्हें किसी को सांसद,विधायक बनानें की चिंता नही है उनकी चिंता देश के 130 करोड जनता के लिए है। प्रधानमंत्री नें गरीबी देखी है,इसलिए आजादी के 70 सालों में गरीबों के लिए कार्य कर रही है। 70 साल के आजादी में गरीबी हटाओं का केवल नारा लगाकर लोगो का वोट लिया गया। लेकिन मोदी सरकार नें 130 करोड़ जनता के लिए काम कर देश से गरीबी समाप्त करने में जुटे है। उन्होनें कहा की देश के नौजवान 2014 से लेकर अबतक विकास,राष्टवाद के नारों के साथ भाजपा को मजबूत बनानें के जुड़े है। चुनाव में नौजवान की भूमिका महत्वपूर्ण है,इसलिए भाजपा को उम्मीद है की विधानसभा चुनाव में भी युवा वोटरों का साथ भाजपा को ही मिलेगा। उन्होनें भाजपा में बढ़ते उम्मीदवारों के दावेदारी पर कहा की भाजपा में सक्षम दावेदार की कतार बेहतर संकेत है,क्योकि ये संकेत देता है की भाजपा का टिकट जिसे मिलेगा उसकी जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ता जानते है जिसके हांथों में कमल का फूल का टिकट मिलेगा उसे जितानें में जीतोड़ मेहनत करना है। मुख्य अतिथि नें संबोधन के दौरान काय्रकर्ताओ को मोदी सरकार के कार्य और राष्टवाद का पाठ पढ़ाया।

Top