You are here
Home > Jharkhand > राजद नेता सुभाष यादव का बड़ा आरोप,कहा केंद्र सरकार नही करता मदद

राजद नेता सुभाष यादव का बड़ा आरोप,कहा केंद्र सरकार नही करता मदद

बिहार में राजद मजबूत,झारखण्ड में साझा कार्यक्रम उतर रहा जमीन पर

झुमरीतिलैया। राष्ट्रीय जनता के झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष सह चतरा लोकसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सुभाष यादव ने ग्रांट सूर्या में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार झारखण्ड सरकार की कोई मदद नही करती। उन्होंने कहा कि झारखंड में साझा न्यूनतम कार्यक्रम को जमीन पर उतार कर विकास किया जा रहा। उन्होंने हाल ही में बिहार के दो सीटों पर हुए उप चुनाव में राजद को मिली हार को जनता की हार बताया, साथ ही कहा कि उन दो सीटों पर राजद और मजबूत हुई है। सुभाष यादव ने कहा कि झारखंड में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर महीने 2 दिन समय देंगे। राजद चुनावी मोड में सांगठनिक काम करेगी। वहीं कांग्रेस का बिहार में अलग होने पर पूछे जाने पर कहा कि तारापुर और विशेश्वर स्थान में राजद का जनाधार सब सवालो का जबाब दे दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन पर कोई असर नही होगा। श्री सुभाष यादव ने कहा कि सुशासन बाबू का पोल खुल रहा है। बिहार में शराबबंदी मजाक बन गया है। बिहार में शराबबंदी के बाद भी डोर टू डोर शराब होम डिलीवरी हो रहा। नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामधन यादव, प्रदीप यादव,डॉ जावेद अख्तर, सुनील यादव, राजकुमार यादव, सुनील दास,मनोज रजक आदि मौजूद थे।

Top