You are here
Home > Jharkhand > झंडा चौक पर भाजपा नेत्री पिंकी जैन का लगा था बैनर,हो गया चोरी

झंडा चौक पर भाजपा नेत्री पिंकी जैन का लगा था बैनर,हो गया चोरी

कोडरमा।। झुमरीतिलैया के झंडा चौक के समीप विभिन्न पर्व त्यौहार और गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश लिखा बैनर टंगा था। लेकिन अब वह बैनर फ्रेम के साथ चोरी कर ली गयी है। यह बैनर निर्वतमान वार्ड पार्षद और भाजपा से जुड़ी महिला नेत्री  पिंकी जैन ने नगर परिषद से अनुमति लेकर लगवाया था। इधर मामले को लेकर पिंकी जैन ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर असामाजिक तत्व के लोगों ने बैनर की चोरी कर लिया है,इस बैनर में कोडरमा सांसद, विधायक का फोटो के साथ जिले वासियों को नव वर्ष, मकर सक्रांति, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया था। पिंकी जैन ने कहा कि पूर्व में भी वह नगर परिषद को शुल्क देकर इस स्थान पर बैनर लगा चुकी है, परंतु बाजार के बीचो बीच इस तरह का कार्य अशोभनीय है ,कर्म ही पूजा है।  किसी के भाग्य को इस तरह के गलत कार्य करके नहीं छीना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा,और समाज सेवा के कार्यों में हमेशा लगी रहूंगी।

Top