असनाबाद का मो.शाहरुख कीव यूनिवर्सिटी यूक्रेन से कर रहा पढ़ाई,युद्ध के संखनाद से दहशत में परिवार Jharkhand Koderma Koderma live by Ravi - February 25, 2022February 25, 20220 यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ने से दुनियां भर में हलचल तेज हो गयी है। भारत से करीब 20 हज़ार से ज्यादा छात्र पढ़ाई करने यूक्रेन में है। युद्ध के बीच टेंशन भरे माहौल में वहां रह रहे छात्र वतन लौटना चाहते है, लेकिन कोई रास्ता निकल नही पा रहा। यूक्रेन में रह रहे भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है,साथ ही स्थिति पर नजर रखे हुए है। इधर भारत सरकार भी यूक्रेन में पढ़ाई करने गए छात्रों को भारत लाने के प्रयास में लगातार कोशिश कर रहीं है। असनाबाद का मो. शाहरुख है यूक्रेन में,परिवार टेंशन में कोडरमा जिले के असनाबाद के रहने वाले मो शाहरुख अंसारी,पिता-स्व मो रफ़ीक यूक्रेन 2017 में कीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। यूक्रेन रूस के बीच युद्ध के माहौल में वे राजधानी कींव में है। मो शाहरुख कोडरमा के असनाबाद के रहनेवाले है। परिवार के लोग लगातार संपर्क कर रहें है। शाहरुख ने परिवार के लोगों से परेशान नही होने की अपील की है। परिवार से लगातार बातचीत हो रही है। हालांकि कोडरमा में रह रहे शाहरुख के बड़े भाई समीर अहमद ने बताया कि जबसे यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुआ है,तब से वे चिंतित है। उन्होंने बताया कि शाहरुख समेत हज़ारो के तादाद में भारतीय यूक्रेन में है। भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क बनाए हुए है। दूतावास की एडवाजरी का पालन कर रहें है। युद्ध की खबर आने के बाद से मो शाहरुख का परिवार काफी चिंतित है।साथ ही दुआं कर रहे कि यूक्रेन में हज़ारो भारतीय सकुशल रहें और भारत सरकार की पहल पर वतन वापसी हो।