You are here
Home > Jharkhand > संजीवनी एकेडमी में छुटे छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल खुराक खिलाई गयी

संजीवनी एकेडमी में छुटे छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल खुराक खिलाई गयी

चंदवारा:-प्रखंड के पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी अकादमी में कृमि मॉप -अप -डे के अवसर पर सोमवार को कृमि नियंत्रण की दवाई खिलाई गई। विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य संजीव कुमार ने सभी वर्ग के छूटे लड़के एवं लड़कियों को चम्मच से कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराख खिलाई। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने अपने वर्ग के बच्चों को कृमि के लक्षण और उससे बचाव पर विस्तार पूर्वक बच्चों को बताते हुए कृमि से होने वाले नुकसान और उसके रोकथाम के लिये विस्तार से बताते हुए कहा की खाना खाने के पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने ,खाली पैर नही खेलने ,स्वच्छ जल पीने ,छींक आने पर रुमाल से नाक ढकने आदि की सलाह दिया। मौके पर शिक्षक कुणाल कुमार,मनोज कुमार, सनोज कुमार ,संजीव कुमार वर्मा,स्वाति कुमारी, रूबी कुमारी,प्रीति कुमारी ने मदद किया।

Top