You are here
Home > Jharkhand > राजद ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा,जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने किया झंडोतोलन

राजद ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा,जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने किया झंडोतोलन

राष्ट्रीय जनता दल, कोडरमा ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर झुमरीतिलैया स्थित पार्टी कार्यालय में झंडोतोलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने किया। जबकि संचालन युवा नेता रोहित कुमार यादव ने किया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। झंडोतोलन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के बीच लड्डू व जलेबी का वितरण किया गया। श्री रामधन ने कहा कि आजादी का जश्न हमें क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम में शामिल महापुरुषों की वजह से मिली है। देश आजाद है। ब्रिटिश शासन को हमारे पुरखों ने खदेड़ दिया था। संघर्ष और क्रांति के परिणामस्वरूप आज़ादी मिली है। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता संग्राम के सिपाहियों को नमन। मौके पर वरिष्ठ नेता शिवनाथ यादव, प्रदेश युवा महासचिव प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ मनोज कुमार यादव, जिला युवा अध्यक्ष मनोज रजक, जिला मीडिया प्रभारी राजेश यादव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता देवी, जिला छात्र अध्यक्ष जैकी यादव, डोमचांच नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, परवेज खान, मोहम्मद नसीम, सुधीर पांडे, रामबच्चन यादव, बिरजू कुमार, प्रवीण यादव, खलील अंसारी, सरदार अवतार सिंह, सरोज यादव, नीरज कुमार, सूरज कुमार, पप्पू कुमार, पवन कुमार, सुभाष यादव, शंकर यादव, सचिंदर राणा, इलयास अंसारी, शंकरदयाल यादव, पप्पू सिंह, बहादुर यादव, मो. मुस्तकीम इत्यादि मौजूद थे।

Top