You are here
Home > Jharkhand > आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव बनी जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,लोगों ने दी बधाई

आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव बनी जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,लोगों ने दी बधाई

जीवन भर कर्तव्यनिष्ठा के साथ ईमानदारी से कार्य करूंगी-शालिनी

कोडरमा। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया है। बतादें की जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता 2019 विधानसभा चुनाव में आजसू के टिकट से चुनाव लड़ चुकीं है। इस चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहीं थी। कोडरमा में वे सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। आजसू पार्टी ने शालिनी गुप्ता को संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दी है। जिप अध्यक्ष सह आजसू नेत्री का युवा वर्ग में खासा प्रभाव है, साथ ही भाजपा से नाराज़ कार्यकर्ताओ पर प्रभाव है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पंचायती राज में खासा अनुभव रखने वाली शालिनी गुप्ता को केंद्रीय संगठन सचिव बनाकर उनकी संगठन क्षमता को राज्यभर में इस्तेमाल करनी की योजना के तहत केंद्रीय कमेटी में बतौर पदाधिकारी की जिम्मेवारी दी है। केंद्रीय संगठन सचिव बनाये जाने पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि आजसू पार्टी ने झारखण्ड प्रदेश की ‘केंद्रीय संगठन सचिव’ के रूप में राज्यस्तर पर एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि विगत दस साल से राजनैतिक और सामाजिक जीवन में कार्यरत हूँ। बिना किसी राजनीतिक इतिहास के प्रखंड प्रमुख से राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। जिला परिषद अध्यक्ष के तौर पर कोडरमा जिला में और जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्य स्तर पर झारखंड के लोगों की समस्याओं पर आवाज उठाने और शोषित, वंचित लोगों की आवाज बुलंद करने का लगातार प्रयास किया है। विगत विधानसभा चुनाव में कोडरमा विधानसभा की जनता ने जो स्नेह और आशीर्वाद दिया उसने सामाजिक क्षेत्र में जनता की सेवा करने के मेरे हौसलों को और भी मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि कर्दम ऋषि की इस पवित्र धरती का सम्मान बढ़ाने के लिये जीवन भर कर्तव्यनिष्ठा के साथ ईमानदारी से कार्य करूंगी। उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो,सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। इधर आजसू पार्टी के स्थानीय नेताओ ने भी केंद्रीय संगठन सचिव बनाये जाने पर बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता, सचिव प्रकाश कुमार,अजित बर्णवाल, शुशील कुमार, शंकर साव,पप्पु खान वारसी, विकास कुमार, मनोज यादव,उप प्रमुख वृजनंदन यादव, शंभू वर्णवाल,रोहित मेहता, सुनीता देवी,अमन कुमार, अंकित सिंह अवनीश कुमार, संतोष प्रसाद, किसान जिला अध्यक्ष अंबुज मोहन के नाम शामिल है।

Top