You are here
Home > Crime > सिरसिरवा अवैध खनन मामले में 22 नामजद आरोपी, फारेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिरसिरवा अवैध खनन मामले में 22 नामजद आरोपी, फारेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोडरमा। अवैध उत्खनन की गुप्त सूचना मिलने के बाद सिरसिरवा जंगल में जिला प्रशासन, वन विभाग और कोडरमा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 5 पोकलेन,1 ट्रैक्टर और 1 कंप्रेशर मशीन जप्त किया गया था। छापेमारी की प्रक्रिया सुबह 5 बजे शुरू हुई थी और कार्य स्थल पर बरामद पोकलेन और ट्रैक्टर रात्रि 11 बजे थाना लाया गया था। सिरसिरवा जंगल मे जिला प्रशासन द्वारा इस छापेमारी को अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। अवैध खनन मामले को लेकर जिला प्रशासन सख्त है और इन दिनों ताबड़तोड़ छापेमारी व कार्रवाई कर रही है।

सिरसिरवा मामले में 22 लोग नामजद

सिरसिरवा जंगल में अवैध उत्खनन को लेकर वन विभाग ने सोमवार को 22 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है।इनमें महेश राय, लक्ष्मण राय, आनंद राय तीनों के पिता जगदीश राय ,साकिन ढोंढाकोला ,थाना डोमचांच जिला कोडरमा, वीरेंद्र मेहता पिता जीवलाल मेहता साकिन नावाडीह, प्रदीप यादव पिता लोकन यादव साकिन मधुबन थाना डोमचांच, वीरु मेहता पिता शिवनारायण मेहता साकिन महेशपुर ,भुन्नु यादव पिता स्वर्गीय कुमार देव यादव साकिन लखीबाग फरेंदा, उमेश मेहता पिता रामेश्वर मेहता साकीन तेतरिया डीह, बीरबल मेहता साकिन सिमरिया ,सत्यम मेहता पंकज मेहता, मनोज पंडित, महादेव यादव , संत मेहता साकिन महेशपुर ,संतोष मेहता साकिन महेशपुर ,शिबू मेहता ,पवन मेहता साकिन महेशपुर, उदय मेहता साकिन सिमरिया ,बसंत मेहता साकिन डोमचांच ,डोमन मेहता , दीपक मेहता साकिन महेशपुर, धनंजय मेहता साकिन महेशपुर जिला कोडरमा का नाम शामिल हैं।

Top