You are here
Home > Crime > सरिया लदी 12 चक्का ट्रक पलटी, चालक की मौत, उपचालक घायल

सरिया लदी 12 चक्का ट्रक पलटी, चालक की मौत, उपचालक घायल

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-कोडरमा सड़क मार्ग में बीती रात इंदरवा पेट्रोल पंप पुल के समीप करीब 9 बजे 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक गिरिडीह से छड़ (सरिया) लोड कर बिहटा(पटना, बिहार) के लिए निकली थी। उसी दौरान इंदरवा पंप पुल के पास ट्रक पहुंची तो चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गयी। दुर्घटना में 32 वर्षीय अजय प्रसाद, पिता-पोखन प्रसाद यादव,फतेहपुर, गया, बिहार निवासी की मौत हो गयी। वही उपचालक गुरारू,गया,बिहार निवासी उपचालक रविन्द्र कुमार,पिता दासो महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद कोडरमा थाना पुलिस ने मृतक को शव और घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।

Top