You are here
Home > Jharkhand > जनादेश समागम झारखंड की राजनीति को नई दिशा देगी-सुनील यादव

जनादेश समागम झारखंड की राजनीति को नई दिशा देगी-सुनील यादव

कोडरमा/सतगावां। झारखंड विकास मोर्चा झारखंड में सत्ताधारी दल भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने को लेकर कार्यकर्ताओं की फौज खड़ा करने में जुट गई है। चुनाव के पहले जनादेश समागम कर अपनी मजबूत दावेदारी जनता के बीच करेगी। इसलिए जनादेश समागम को लेकर झाविमो कार्यकर्ता और नेता जोर शोर से जनादेश समागम को सफल बनाने के लिए खासा मेहनत कर रहे है । रविवार को सतगावां से जनादेश समागम को लेकर रथ रवाना किया गया। रथ को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव समेत अन्य नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुनील यादव ने कहा कि जनादेश समागम 25 सितंबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित है। झाविमो की जनादेश समागम झारखंड की राजनीति को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि जनादेश समागम रथ कोडरमा विधानसभा के विभिन्न गांवों में जाकर प्रचार प्रसार करेगी। उन्होंने कोडरमा विधानसभा के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रांची चलने की अपील किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज भगत,जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह,सरजू चौधरी,अनूप हलवाई,अर्जुन राम, शंकर सिंह,मुन्ना कुमार यादव, सुरेंद्र पांडे, विजय भदानी, शिवचरण प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव अन्य लोग उपस्थित थे।

Top