You are here
Home > Jharkhand > गणपति बप्पा का अनोखे अंदाज में डीसी रमेश घोलप ने किया स्वागत, रंगों से श्री गणेश की प्रतिमा को बनाया जीवंत

गणपति बप्पा का अनोखे अंदाज में डीसी रमेश घोलप ने किया स्वागत, रंगों से श्री गणेश की प्रतिमा को बनाया जीवंत

गणपति प्रतिमा को रंगों से जीवंत करते कोडरमा डीसी

कोडरमा। गणेश चतुर्दशी पर भगवान गणेश की जयकारों से अभ्रख नगरी में भक्तिमय माहौल है। इसी बीच एक तस्वीर खासा चर्चा में है। जिसमे कोडरमा डीसी रमेश घोलप गणेश भगवान को रंगों से जीवंत करते दिख रहे है। महाराष्ट्र में गणेश पूजा की खास महत्व है। दरअसल महाराष्ट्र में गणपति पूजा हर घर मे मनाया जाने वाला पर्व है। महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाली यह पूजा खासा महत्व रखती है। गणेश चतुर्दर्शी देश भर में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व का विशेष स्थान है। कोडरमा डीसी रमेश घोलप महाराष्ट्र के मूल निवासी है। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के लिए उन्होंने प्रतिमा मंगवाई, लेकिन उन्हें गणपति भगवान के मनपसंद प्रतिमा नही मिली। आखिरकार उन्होंने अपने अंदाज में गणपति महाराज का आगमन को लेकर तैयारी शुरू की।

रंग से पहले की गणपति महाराज की प्रतिमा

उन्होंने गणपति महाराज की प्रतिमा को अपने हांथो से रंगों के अदभुत मिश्रण से गणपति महाराज को जीवंत रूप दी। कहते है कुछ कार्य को अंजाम देना हो तो श्री गणेश का नाम जपकर कार्य प्रारंभ करनी चाहिए। वही काम कोडरमा डीसी रमेश घोलप ने की, कॉलेज के दिनों में रंगों से कैनवास में तश्वीर उकेरने की कौशल क्षमता के हुनर को एक बार फिर आजमाया। उन्होंने अपने हांथो की कला से गणपति महाराज को रंगों से सजाकर गणपति आगमन कराया। भले ही कॉलेज के दिनों के बाद लंबे अरसे के बाद हांथो में पेंटिंग ब्रश थामें हो।

लेकिन गणपति बप्पा के आगमन पर उनके द्वारा दिये गए गणेश भगवान का रूप जीवंत प्रतिमा स्थापित कर दी है। ये तश्वीर डीसी साहेब के भीतर छुपे अद्भुत कलाकार को भी रेखांकित करती है। गणपति बप्पा मोरया।मंगल मूर्ति मोरया ….नारों से कोडरमा में भक्तिमय माहौल है।

Top