जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने ट्राइसाइकिल प्रदान किया Jharkhand Koderma Koderma live by Ravi - August 10, 2021August 10, 20210 डोमचांच। जिला परिषद कोडरमा की प्रधान श्रीमती शालिनी गुप्ता ने मंगलवार को डोमचांच प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर करमंडीह निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद मुस्लिम मियां को ट्राईसाइकिल प्रदान किया। दिव्यांग मुस्लिम मियां काफ़ी दिनों से परेशान थे और कई जगहों पर सम्पर्क करने के बाद भी उन्हें ट्राइसाइकिल नहीं मिल पा रहा था। अंततः इन्होंने जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता से संपर्क किया। संपर्क करने के बाद श्रीमती शालिनी गुप्ता ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मंगलवार को ट्राईसाइकिल प्रदान किया। मौके पर डोमचांच बीडीओ उदय सिन्हा के अलावा अन्य कर्मी मौजूद थे।