You are here
Home > Jharkhand > निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरों का हड़ताल समाप्त,एक सप्ताह में बकाया भुगतान का मिला आश्वाशन

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरों का हड़ताल समाप्त,एक सप्ताह में बकाया भुगतान का मिला आश्वाशन

कोडरमा।। कोडरमा जिले के करमा में बन रहे करमा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत मजदूर 5 माह से बकाया मजदूरी को लेकर गुरुवार को हड़ताल पर चले गए थे। मजदूरों के इस आंदोलन को स्थानीय आपूर्तिकर्ता ने भी समर्थन किया था। शुक्रवार को मजदूर भूख हड़ताल पर चले गए। बताया जाता है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल पर सिम्पलेक्स कंपनी वार्ता को तैयार हुई। जिसके बाद सिम्पलेक्स के विश्वनाथ राय, मृन्तुंजय साहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, संजय सेठ,भोला दास और मजदूर नेताओ के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद समझौता पत्र तैयार किया गया, जिसमे एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि का भुगतान करने पर सहमति बनी। सहमति के बाद भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने आंदोलन वापस ले लिया। भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराया गया। मजदूर नेता अनिल यादव ने कहा कि कंपनी अपने अड़ियल रवैया में सुधार लाए, खासकर मजदूरों का मजदूरी समय पर दे। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो, इसके लिए मजदूर दिन रात मेहनत करने को तैयार है। लेकिन मजदूरों के मेहनत का सम्मान हो। मौके पर सूरज कुमार गुप्ता,, छोटा पैंथर, विशाल कुमार, बाबू यादव, सिकंदर यादव, राहुल कामत, राम कुमार महतो, मुन्ना रजक, संतोष कुमार, लखन महतो, छोटू कुमार, मिट्ठू कुमार, ननका साहू, रामदास सोरेन समेत सप्लायर एवं कंपनी के लोग मौजूद थे।

Top