You are here
Home > Crime > महिला ने पारिवारिक विवाद में खुद को आग के हवाले किया,सदर अस्पताल में भर्ती

महिला ने पारिवारिक विवाद में खुद को आग के हवाले किया,सदर अस्पताल में भर्ती

मरकच्चो।कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना अंतर्गत कादोडीह में देरशाम एक महिला ने पारिवारिक विवाद में किरासन तेल छिड़कर आग लगा ली। बताया जाता है कि शाम को महिला गुड़गांव में काम करने वाले पति से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान पति और सास के साथ कहासुनी हो गयी और महिला ने किरासन तेल खुद पर छिड़क लिया। जिससे महिला घायल हो गयी। घायल अवस्था मे एम्बुलेंस सेवा से प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला का ईलाज चल रहा है। महिला की पहचान 25 वर्षीय सरिता देवी पति दिलीप पासवान के रूप में हुई है।

Top