You are here
Home > Jharkhand > ठिठुरती ठंढ में कंबल की गर्माहट, समाजसेवी महेंद्र यादव ने दिखाई मानवता,बांटे गरीबों के बीच हज़ारो कंबल

ठिठुरती ठंढ में कंबल की गर्माहट, समाजसेवी महेंद्र यादव ने दिखाई मानवता,बांटे गरीबों के बीच हज़ारो कंबल

कोडरमा।। कड़कड़ाती ठंढ में गरीबों को कंबल मिल जाए,तो सर्दी का मौसम यूँ ही आहिस्ता-आहिस्ता बीत जाती है। ठंढ भी बड़ा बे-रहम होती है, गरीबों पर सबसे ज्यादा कहर ढा देती है। अब इस ठंढ में बेचारे गरीबों और असहाय को कंबल मिल जाए तो कंबल की गर्माहट से ठंढ को तो “नौ दो ग्यारह” होना ही है। दरअसल कोडरमा में एक समाजसेवी है, जिन्होंने गांव-गांव जाकर गरीबो, वृद्ध और असहाय लोगों के बीच जाकर कंबल का वितरण किया है। इस समाजसेवी को जिन्होंने भी अपना गांव बुलाया ये सुबह सुबह स्कार्पियो लेकर पहुंच जाते है। ऐसे तो ये जिला परिषद के चुनाव लड़ने की तैयारी में है, लेकिन इन्होंने अपने क्षेत्र से बाहर जाकर भी कंबल का वितरण किया है। नगर परिषद क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र में भी इन्होंने कंबल बांटे है। कंबल बांटना केवल राजनीतिक गतिविधि नही है,इसके साथ जुड़ा है, मानवता, इंसानियत और समाजसेवा करने की जज्बा। गरीबो के बीच अबतक लाखों रुपये का कंबल गरीबों के बीच बांट चुकें है। ऐसे कड़कड़ाती ठंढ में जब जिले के बड़े बड़े राजनीतिक धुरंधर बंद कमरे में हीटर के सामने दुबके थे। उस कड़कड़ाती ठंढ में अहले सुबह निकलकर गरीबो और जरूरतमंद के बीच कंबल बांटते नजर आ जाते थे। इनके जज्बा देखकर,बेशक कहा जा सकता,इनकी समाजसेवा की भावना को कद्र किया जाना चाहिए। साथ ही इनके जज्बे की सराहना करनी चाहिए।

कौन है कंबल बांटने वाले समाजसेवी महेंद्र यादव

कोडरमा के रहने वाले महेंद्र यादव जमीनी स्तर के नेता है। ये पुरनानगर,पंचायत के उपमुखिया है। ये रहनेवाले चंद्रोडीह के है और ये शुरू से ही लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते है। पंचायत चुनाव में इसबार कोडरमा-5 क्षेत्र से जिला परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

मकर संक्राति पर ढिबरा मजदूरो के बीच बांटे खाद्य सामग्री


कोडरमा प्रखंड अंतर्गत मेघातरी, ताराघाटी, सुग्गी माइंस,खलकथंभी,लटवहिया, नौंवामाइल में महेंद्र यादव ने ढिबरा मजदूरों के बीच चुड़ा,गुड तिलकुट का वितरण किया। मौके पर सुबोध यादव,विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, सागर कुमार, राजन कुमार, विनय कुमार,अजय कुमार, मनु कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Top