You are here
Home > Crime > UP बच्चा चोरी: नर्स अनुराधा अगवा बच्चो का बनवाती थी जन्मप्रमाण पत्र-आधार कार्ड

UP बच्चा चोरी: नर्स अनुराधा अगवा बच्चो का बनवाती थी जन्मप्रमाण पत्र-आधार कार्ड

बच्चा चोरी कर बेचने के मामले में यूपी पुलिस की झारखण्ड में बढ़ी दबिश

अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह से जुड़े 3 महिला और 2 पुरुष गिरफ्तार

मिर्जापुर और प्रयागराज से चोरी हुआ बच्चा बरामद,साथ ले गयी यूपी पुलिस।

कोडरमा।। उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के विध्यांचल क्षेत्र और प्रयागराज के दारागंज से 14 मई को अगवा किये गए बच्चे बरामद हो गए है।दरअसल, अंतर अन्तर्राजिय बच्चा चोरी गिरोह के भंडाफोड़ के बाद यूपी पुलिस मामले का परत दर परत खोल रही है।यूपी पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह से जुड़े 5 आरोपियों को कोडरमा के चंदवारा व आसपास इलाके से कोडरमा पुलिस के सहयोग से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ यूपी ले गयी है। मामले में दिलचश्प बात जो सामने आई है, उनमे एक नर्स की भूमिका हैरतअंगेज करने वाला है। कभी ग्लोबल नर्सिंग क्लीनिक में काम करने वाली नर्स अनुराधा देवी अगवा किये गए बच्चो का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करती थी।

खबर विस्तार से।

एक माँ की गोद सुनी कर पैसों के लिए निःसंतान माँ की गोद भरकर मोटी रकम कमाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का तार कोडरमा से जुड़ गया है। उत्तरप्रदेश में बच्चा चोरी के बढ़ते मामले के बाद यूपी पुलिस ने झारखण्ड में दबिश बढ़ा दी है। बतादें की उत्तरप्रदेश के विभिन्न थानों में बच्चा चोरी का मामला काफी बढ़ गया था। मामले में कोडरमा पुलिस के सहयोग से यूपी पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी ले गयी है।साथ ही इनलोगो के पास से 2 बच्चो को भी बरामद किया है।

यूपी पुलिस ने बच्चा चोरी कर बेचने के मामले में बच्चा चोर गिरोह के सदस्य संतोष को गिरफ्तार कर मामले का भांडाफोड़ किया था। संतोष के निशानदेही पर झारखंड के कोडरमा से बच्चा चोरी गिरोह से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमे तीन महिला और 2 पुरुष है। साथ ही इनलोगो के पास से मिर्जापुर और प्रयागराज से चोरी हुए दो बच्चो को भी बरामद किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस अपने साथ ले गयी,उनमें चंदवारा थाना के महुंगाई का जगवीर बर्णवाल, तिलैया डैम थाना के गांधी स्कूल रोड की गुड़िया देवी व मझगांव का संतोष साव, जयनगर थाना के पोंगडंडा की संगीता देवी और हजारीबाग जिले के कटमकम सांडी थाना के लुपुंग की रहने वाली और कोडरमा के एक निजी क्लीनिक में नर्स का काम करने वाली अनुराधा देवी का नाम शामिल है।

यूपी में बच्चा चोरी के दर्जनों मामला दर्ज है, मामले का हर दिन नया नया खुलासा हो रहा है।दरअसल, बच्चा चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गरीब और फुटपाथ पर सोनेवाले बच्चो को निशाना बनाते थे। चोरी कर झारखण्ड समेत अन्य राज्यों में बेच देते थे। कोडरमा में मिर्जापुर के विध्याचल क्षेत्र से अगवा 3 वर्षीय बच्ची और प्रयागराज के दारागंज से अगवा 4 वर्षीय लड़का को बरामद किया गया है। मामले में एक निजी क्लीनिक में नर्स का कार्य करने वाली अनुराधा देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। जो अगवा बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करती थी। वहीं बच्चा चोरी गिरोह के सक्रिय सदस्य जगवीर बर्णवाल अगवा बच्चों को बेचने में अपनी भूमिका निभाता था।

बच्चा बरामदगी और बच्चा चोर गिरोह को लेकर कोडरमा एएसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह को पकड़ने यूपी पुलिस कोडरमा आई थी। कोडरमा पुलिस के सहयोग से 3 महिला और 2 पुरुष आरोपी को गिरफ्तार की है। एक बच्चा को तिलैया डैम इलाके से जबकि दूसरे को नालंदा, बिहार से बरामद किया गया है।

Top