You are here
Home > Crime > दो दिन पूर्व पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ किया था शिकायत,पति राजा का लटका मिला शव

दो दिन पूर्व पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ किया था शिकायत,पति राजा का लटका मिला शव

पेड़ में लटका राजा का शव

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत सदर अस्पताल, परिसर, कोडरमा के पीछे अंबेडकरनगर,वार्ड नंबर 5 के निवासी राजा कुमार (22,वर्ष)पिता-विश्वनाथ डोम का शव पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। कोडरमा कोर्ट परिसर के पीछे जंगल में शव को सोमवार की सुबह लटका हुआ देखा गया था,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक राजा कुमार,सदर अस्पताल परिसर के पीछे अंबेडकर नगर में परिवार के संग रहता था। वहीं बताया जाता है कि वह मेहतर का कार्य करता था। साथ ही सुलेशन नशा का सेवन करता था। पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सुलेशन नशे का सेवन करता था पति-नीलम,मृतक की पत्नी

मृतक की पत्नी, नीलम देवी

मृतक की पत्नी नीलम देवी की मानें तो मृतक राजा सुलेशन का सेवन कर नशा करता था। नशे ही हालत में कई बार उनके साथ मारपीट व लड़ाई झगड़ा करता था। उसकी हरकत में सुधार लाने के लिए पत्नी नीलम देवी नें कोडरमा थाना में दो दिन पूर्व शिकायत किया था। शिकायत करने के पीछे मंशा यह थी कि पुलिस के द्वारा समझाने बुझाने से मारपीट व लड़ना झगड़ना बंद कर दे। लेकिन थाना में आवेदन देने के बाद से मृतक लापता हो गया। उसकी शव सोमवार की सुबह कोडरमा कोर्ट के पीछे जंगल से पेड़ से लटका मिला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सुलेशन की चपेट में कोडरमा

कोडरमा में सुलेशन से नशा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोडरमा स्टेशन के कोडरमा-हज़ारीबाग़ प्लेटफॉर्म हो या ओवरब्रिज समेत जिलेभर के स्लम एरिया क्षेत्र में सुलेशन नशा करनेवाले रुमाल और पॉलीथिन में भरकर कश लगाते नजर आ जातें है। स्लम एरिया में छोटे बच्चो से लेकर युवा वर्ग भी सुलेशन नशा छुप छुप कर करते है। जानकारों की माने तो सुलेशन की लत जिसे लग जाती है,उसमें डिप्रेशन में जाने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस लत को फिर मौत ही छुड़ा सकती है। सुलेशन चोरी चुपके खरीद कर लोग नशा करते है। इसका नशा दिलो दिमाग पर ऐसा छाता है कि नशा करने वाला अलग दुनियां में ही जीने लगता है। सुलेशन नशा पर रोकथाम व्यापक स्तर पर नही किया गया तो आनेवाले समय मे इसकी चपेट में युवा पीढ़ी को ले लेगा।

Top