You are here
Home > Jharkhand > शिव वाटिका में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये भाजपा ने कमर कसी,हर घर और हर बूथ जीतने का संकल्प

शिव वाटिका में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये भाजपा ने कमर कसी,हर घर और हर बूथ जीतने का संकल्प

सांसद अन्नपूर्णा ने कहा की लोकसभा में 1 लाख 58 हज़ार मिला, विधानसभा में 2 लाख वोट पार का रखा लक्ष्य

कोडरमा।। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन के तौर पर गतिविधि तेज कर दी है। शुक्रवार को झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री नितेश चन्द्रवंशी ने किया। सम्मेलन में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव मुख्य रूप से शामिल हुईं। सर्वप्रथम भाजपा नेताओं ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तश्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्षों,पदाधिकारियों ने चुनाव रणनीति को लेकर अपनी अपनी बात रखी। संबोधित करते हुए सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हर घर तक पहुंचने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा संवाद स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में विकास के पैमाने पर गुजरात के बाद झारखंड दूसरे स्थान पर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर मे भाजपा का झंडा लगाने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 1,58,000 वोट मिला था। विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 2 लाख से पार करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर विरोधियों का जमानत जब्त कराने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा में 5 साल के कार्यकाल में विकास योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। समाज आगे बढ़ रहा है, क्योकि सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान केवल नारा नही है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा आस्था पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर विजय साव, साजिद हुसैन लल्लू, रवि मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,महेंद्र वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम,शिवेंद्र नारायण, राजकुमार यादव,जिप सदस्य राजकुमार यादव,शशिभूषण प्रसाद, देवनारायण मोदी, बैजनाथ यादव, विजय यादव,वार्ड पार्षद पिंकी जैन,सुदीप्तो घोष, राजेश कुमार मंडल समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

Top