You are here
Home > Jharkhand > क्रेडिट लेने की मची रही होड़.. जनता रांची जाने की ट्रेन मांगी.. मिल गया रांची से आने की ट्रेन !!

क्रेडिट लेने की मची रही होड़.. जनता रांची जाने की ट्रेन मांगी.. मिल गया रांची से आने की ट्रेन !!

कोडरमा। नेताओं में क्रेडिट लेने की होड़ मची रहती है। ये अमूमन हर प्रदेश के नेताओं में गुण विरजमान होते है। झारखण्ड भी इससे अछूता नही है। बहुप्रतीक्षित ट्रेन का जनता को इंतज़ार था। गाहे बगाहे ट्रेन की घोषणा की गई। इस ट्रेन का नाम है न्यू गिरिडीह से रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस। जो रांची से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर खुलेगी।इसी ट्रेन का वापसी रात्रि 10 बजे रांची में होगा। गिरिडीह को रांची रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए कई जनप्रतिनिधियों ने आवाज़ उठाई। जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद रीतलाल प्रसाद वर्मा ने सबसे पहले इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की थी। इंटरसिटी चलाने की मांग अब जाकर पूरी हुई। हालांकि अब केंद्र में मोदी सरकार है और कोडरमा, हज़ारीबाग़,रांची लोकसभा में भाजपा के सांसद है। तो स्वाभाविक है लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार की सौगात कहकर जनता को आकर्षित करने की जुगत भी होगी। भाजपा ऐसे भी अन्य पार्टियों के मुकाबले क्रेडिट लेने की होड़ में सबसे आगे है। इंटरसिटी उद्धघाटन स्पेशल ट्रेन को एक दिन पहले ही रांची की जगह न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन आधिकारिक तौर पर 13 सितंबर से आम नागरिकों के लिए खुलेगी। उद्धघाटन स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहले दिन ज्यादातर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफर किया और फ्री सफर का आनंद उठाया। खास बात ये थी, की इस ट्रेन में एक बोगी खास है। जो वंदे भारत एक्सप्रेस को याद दिलाती है। वो है विस्टाडोम कोच, जिसका सीट काफी आरामदायक है और 180 डिग्री तक घूम सकती है। इसका खिड़की का साइज बड़ा है।ताकि यात्री सफर के दौरान प्रकृति घटा का आनंद उठा सके।अमूमन इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच लगाने की वजह पर्यटको को लुभाने की है। बाकी ट्रेन अमूमन अन्य एक्सप्रेस ट्रेन की तरह है। उद्धघाटन के दिन कोडरमा स्टेशन पर ढोल बाजे के साथ स्वागत हुआ। भाजपा वाले ज्यादा ही जोश में दिखे, भाजपा का झंडा लहराते रहे। लेकिन नावाडीह (मरकच्चो) के लोग मायूस दिखे। कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया महेशपुर (डोमचांच) में ट्रेन रुकेगी, फिर नावाडीह से क्या दुश्मनी हो गयी। सोशल मीडिया है… यहां पल भर में भावनाएं उफ़ान मारने लगती है। वहीं कई लोगों ने ट्रेन की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया। दरअसल, लोग रांची जाने के लिए ट्रेन चाहते थे, लेकिन मिल गया, रांची से आनेवाली ट्रेन। अब कोडरमा-गिरिडीह वाले रात में रांची जाकर करेंगे क्या? ना समय पर ऑफिस जा पाएंगे, ना अस्पताल का काम होगा। दिल थाम कर चले भी गए तो, रात भर रुकना पड़ेगा, फिर सुबह काम होगा। कुल मिलाकर यह ट्रेन यहाँ के लोगों का काम नही आएगी।सो लोग कह रहे, क्रेडिट बाद में ले लीजिएगा।फिलहाल ट्रेन का टाइमिंग बदलवा दीजिये।

किस स्टेशन किस समय आएगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस रांची से 06.05 बजे खुलकर 06.23 बजे टाटीसिलवे, 06.42 बजे मेसरा, 08.05 बजे बरकाकाना, 09.08 बजे हजारीबाग टाउन, 10.30 बजे कोडरमा, 11.20 बजे महेशपुर हाल्ट, 11.40 बजे धनवार, 12.03 बजे जमुआ रूकते हुए 01 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 13.09.2023 से 14.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जमुआ, 14.48 बजे धनवार, 15.28 बजे महेशपुर हाल्ट, 16.30 बजे कोडरमा, 17.55 बजे हजारीबाग टाउन, 19.00 बजे बरकाकाना, 20.35 बजे मेसरा, 21.05 बजे टाटीसिलवे स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे रांची पहुंचेगी ।

ट्रेन में क्या है खास ?

इस ट्रेन में विस्टाडोम का 01 कोच, वातानुकूलित चेयर कार का 02 कोच, चेयर कार का 03 तथा साधारण श्रेणी के 06 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे ।

Top